{"_id":"68ffbc9d5037fc21690f96d4","slug":"women-from-the-tourism-group-learned-to-make-incense-sticks-barabanki-news-c-315-slko1012-150562-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: पर्यटन समूह की महिलाओं ने सीखा अगरबत्ती बनाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: पर्यटन समूह की महिलाओं ने सीखा अगरबत्ती बनाना
Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
कोटवाधाम। कोटवाधाम तीर्थ को ग्रामीण पर्यटन स्थल का दर्जा दिए जाने के बाद यहां महिलाओं के लिए स्वरोजगार की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके तहत 25 महिलाओं का पर्यटन समूह समन्वयक साक्षी यादव के नेतृत्व में बनाया गया है। जिसमें महिलाओं को पर्यटन स्थल पर बिक्री होने वाली सामग्री तैयार करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ताकि उत्पादन के साथ उनकी बिक्री आसानी से की जा सके।
इसी कड़ी में ग्रामीण पर्यटन समूह की महिलाओं को अगरबत्ती बनाने का प्रशिक्षण कंपोजिट विद्यालय कोटवाधाम में रविवार को दिया गया। अगरबत्ती बनाने के साथ ही उनके पैकिंग व बिक्री के तरीके भी बताए गए। वहीं गेहूं के फसल के अवशेष से सजावटी वस्तुएं बनाने की भी जानकारी दी गई। साक्षी ने बताया कि स्वरोजगार संबंधी प्रशिक्षण के बाद महिलाएं स्वरोजगारी बन रही हैं। कोटवाधाम तीर्थ के मेला में अगरबत्ती व सजावटी वस्तुओं की आसानी से बिक्री की जा जाती है।