फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman murdered in rape attempt

Barabanki News: दुष्कर्म के प्रयास में हुई थी महिला की हत्या

Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 18 Sep 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered in rape attempt
बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव में चार माह पहले हुई एक महिला की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने गांव निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अनिल यादव ने नशे की हालत में आधी रात को महिला के घर घुसकर दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि 62 वर्षीय कंचन गांव में अकेली रहती थीं। उसके तीन पुत्रों में से एक अलग रहता है, जबकि दो मजदूरी के लिए लखनऊ में रहते हैं। एक अप्रैल की सुबह महिला का शव घर में चारपाई से बंधा मिला था। इसकी सूचना पड़ोसी राजू ने पुलिस को दी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि होने के बाद पुलिस मामले के राजफाश में जुटी थी।
विज्ञापन

मैनुअल इंटेलिजेंस और ग्रामीणों से मिले सुराग के आधार पर पता चला कि घटना की रात अनिल यादव को महिला के घर की ओर जाते देखा गया था। पुलिस ने चार पांच संदिग्धों के साथ उसे हिरासत में लेकर अनिल से गहन पूछताछ भी की थी लेकिन वह बच निकला था। पुलिस को फिर सुराग मिले कि अनिल का महिला के घर काफी आना जाना था। इसके बाद मंगलवार रात उसे महिला की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पूछताछ में अनिल ने बताया कि वह नशे की हालत में आधी रात को महिला के घर में घुसा था। उसने महिला से जबरन संबंध बनाने की कोशिश की। इसका विरोध कर शोर मचाने पर उसने महिला का मुंह दबाया और फिर साड़ी से गला कसकर हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को चारपाई में बांधने के बाद वह रातभर मंदिर में छिपा रहा और सुबह पहली बस से लखनऊ भाग गया। सीओ जगत कनौजिया ने बताया कि अनिल की पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed