फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman killed by fire

झुलसी महिला की मौत

Wed, 05 Apr 2017 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 05 Apr 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
Woman killed by fire
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
मल्लाही पुरवा गांव में आग में झुलस कर घायल महिला की इलाज के दौरान जिला चिकित्सालय में मौत हो गई है। मृतका की मां की तहरीर पर पुलिस ने पति, सौत, ससुर समेत पांच के विरुद्ध हत्या करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है।      
विज्ञापन

 
चार मार्च की शाम को कोतवाली हैदरगढ़ के मल्लाहन पुरवा गांव में चमेला पत्नी उदय मल्लाह घर पर आग में झुलस गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया था जहां से गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर किया गया था। नब्बे प्रतिशत बर्न महिला की बुधवार को जिला चिकित्सालय में मौत हो गई है।
विज्ञापन


जिला चिकित्सालय में मजिस्ट्रेट के समक्ष गंभीर अवस्था में जली महिला ने पति व उसकी की दूसरी पत्नी अपनी सौत समेत ससुराल के अन्य लोगों पर मिट्टी का तेल डाल कर जलाने का बयान दिया था। मृतका की मां छोटका पत्नी आशाराम निवासी धनौली थाना असंद्रा की तहरीर पर पुलिस ने पति उदय, सौत जनकरानी, ससुर भवानीप्रसाद व भतीजी आरती के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल पीके तिवारी ने बताया कि मृतका का पति उदय दिल्ली से करीब एक सप्ताह पहले दूसरी पत्नी जनक रानी को घर लेकर आया था। इसी को लेकर पति-पत्नी में विवाद चल रहा था तथा चमेला के घर पर जली अवस्था में पड़ी होने की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी थी।


कोतवाल ने कहा महिला के मृत्यु पूर्व बयान तथा उसकी मां की शिकायत पर पुलिस ने पहले जानलेवा हमला की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। कहा महिला की मौत के बाद अब मामले में हत्या की धाराओं को बढ़ाने के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed