{"_id":"66ee10047fbf3b3f460b8736","slug":"woman-dies-in-bike-collision-four-including-son-injured-barabanki-news-c-315-1-brp1006-124814-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बाइक की टक्कर से महिला की मौत, पुत्र समेत चार घायल
Sat, 21 Sep 2024 05:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
सफदरगंज (बाराबंकी)। थाना क्षेत्र सफदरगंज में लखनऊ-अयोध्या नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक ने सामने जा रही एक दूसरी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका पुत्र व चार साल के मासूम भतीजे के साथ ही टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दोनों युवक घायल हो गए।
शहर कोतवाली क्षेत्र के केवाड़ी गांव निवासी युवक विपिन कुमार अपनी मां गीता देवी (40) व चार साल के भतीजे के साथ बृहस्पतिवार देर रात बाइक से घर जा रहे थे। इस दौरान रसौली के पास पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने विपिन की बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइकें सड़क पर पलटकर दूर तक घिसटती चली गई। हादसे में सिर में गंभीर चोट आने से गीता देवी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि विपिन व भतीजा घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने इन दोनों के साथ ही टक्कर मारने वाली दूसरी बाइक पर सवार दोनों घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। घायल विपिन की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। टक्कर मारने वाले बाइक सवार युवक हेलमेट नहीं लगाए थे।