फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dies after boat capsizes in Bhaghar lake, protest

Barabanki News: भगहर झील में नाव पलटने से महिला की मौत, प्रदर्शन

Fri, 11 Oct 2024 11:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 11 Oct 2024 11:47 PM IST
विज्ञापन
Woman dies after boat capsizes in Bhaghar lake, protest
लक्ष्मी देवी, फाइल फोटो
झील में काम कर रहे पति को खाना देने जा रही थी महिला
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचसी का किया घेराव, पुल बनने के आश्वासन पर हुए शांत
संवाद न्यूज एजेंसी
सूरतगंज (बाराबंकी)। थाना मोहम्मदपुर खाला क्षेत्र की भगहर झील में शुक्रवार दोपहर नाव पलटने से महिला की डूबकर मौत हो गई। उसे सीएचसी पर मृत घोषित किया गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सीएचसी का घेराव कर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पुलिस के अनुसार रामनगर कोतवाली क्षेत्र में चैनपुरवा गांव के पास भगहर झील का पर्यटन विभाग द्वारा ईको पर्यटन के रूप में विकसित करने का कार्य चल रहा है। चैनपुरवा गांव का धर्मेंद्र कुमार इसी में मजदूरी करता है। शुक्रवार दोपहर धर्मेंद्र की पत्नी लक्ष्मी देवी (33) उसे झील के उस पार खाना देने नाव को खेकर जा रही थी। बीच झील में नाव पलट गई। नाव पलटते देख लोग दौड़े। करीब आधे घंटे बाद गोताखोरों की मदद से संगीता को निकालकर सीएचसी सूरतगंज ले जाया गया। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लेकिन सीएचसी में जुटी ग्रामीणों की भीड़ प्रदर्शन करने लगी। जिसे मौके पर सीओ फतेहपुर जगत कनाैजिया व पुलिस बल पहुंच गया। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पुल बनना शुरू नहीं होगा, प्रदर्शन जारी रहेगा। आखिरकार रामनगर के तहसीलदार भूपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि प्रस्ताव गया है। दिसंबर माह से पुल निर्माण शुरू होने की बात कहकर ग्रामीणों को शांत कराया।
विज्ञापन


झील में नाव पलटने से हो चुकी हैं 11 मौतें
भगहर झील में झील में नाव पलटने से 11 मौतें हो चुकी हैं। वर्ष 2022 में झील में नाव पलटने से चैनपुरवा गांव के अधेड़ चिंटू व इनके पुत्र पुत्तू की डूबकर मौत हुई थी। 2021 में नाव पटली तो मुरारीपुरवा के बउरे की जान चली गई। 2018 में कौड़िलवा के रमेश की मौत हुई। फरवरी 2013 में चैनपुर के कून्नू की पत्नी व बच्चों समेत छह की डूबकर मौत हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed