फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman dies after being scorched in gas refilling accident, villagers protest

Barabanki News: गैस रिफिलिंग हादसे में झुलसी महिला की मौत, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Nov 2025 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Woman dies after being scorched in gas refilling accident, villagers protest
महिला का शव आने के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण।  - फोटो : महिला का शव आने के बाद प्रदर्शन करते ग्रामीण।
कुर्सी (बाराबंकी)। थाना कुर्सी के महमूदपुर गांव में एक सप्ताह पहले एलपीजी गैस सिलिंडर से वैन में रिफिलिंग के दौरान आग लग गई थी। इस हादसे में गंभीर रूप से झुलसी महिला मंजू की इलाज के दौरान लखनऊ के सिविल अस्पताल में शनिवार रात मौत हो गई। रविवार को शव गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने मृतका के पति का नाम मुकदमे से नाम हटाने व मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब दो घंटे प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

27 अक्तूबर की सुबह कुर्सी के महमूदपुर गांव निवासी रमेश कुमार के घर पर अनवारी गांव निवासी पप्पू अपनी वैन लेकर पहुंचा था। पप्पू ने रमेश के दरवाजे के सामने वैन खड़ी करके वैन में एलपीजी गैस सिलिंडर से रिफिलिंग करने लगा। इस दौरान आग वैन में आग लग गई और पास स्थित दूसरी वैन को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन

हादसे में दरवाजे पर खड़ी रमेश की पत्नी मंजू गंभीर रूप से झुलस गई थी। वहीं पप्पू भी आंशिक रूप से झुलसा था। दोनों को लखनऊ के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां से पप्पू को चिकित्सकों ने घर भेज दिया, जबकि मंजू का इलाज चल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने वैन चालक पप्पू व रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। शनिवार रात इलाज के दौरान मंजू की मौत हो गई। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचने पर परिवारजन ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

परिजनों ने मुकदमे से रमेश का नाम निकालने व आरोपी पप्पू की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सड़क पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब दो घंटे बाद एसएचओ कुर्सी अनिल कुमार सिंह के आश्वासन पर लोगों ने प्रदर्शन समाप्त कर मृतका का अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed