{"_id":"57eabe4e4f1c1bf90a576525","slug":"woman-died-in-the-accident-road-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में महिला की मौत, मार्ग जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में महिला की मौत, मार्ग जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक निजी बस की टक्कर से साइकिल से जा रही जा एक महिला की मौत हो गई। 15 साल का एक किशोर घायल हो गया। हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने सभी को शांत कराया।
पुलिस ने बस कब्जे में लिया है, जबकि चालक भाग निकला है। मृतका के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली व कस्बा बदोसराय निवासी सुंदारा (55) पत्नी ननकऊ पड़ोस के रहने वाले राधेलाल के पुत्र पवन के साथ मंगलवार देर शाम साइकिल से घर जा रही थी।
तभी टिकैतनगर मार्ग पर बरौलिया गांव के पास एक निजी बस ने साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में जहां सुंदारा की मौके पर मौत हो गई, वहीं पवन को भी चोट पहुंची है। हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने बस कब्जे में लिया है।
विज्ञापन
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने मार्ग जामकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। उनकी मांग थी कि सड़क खराब होने के कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे है लेकिन इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। सीओ रामनगर दुर्गेश सिंह व बदोसराय के प्रभारी कोतवाल संजय सिंह यादव ने सभी को समझाकर शांत कराया।