फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Woman beaten by sister-in-law's in-laws, aborts

Barabanki News: महिला को ननद के ससुरालीजन ने पीटा, गर्भपात

Thu, 16 Nov 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Nov 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman beaten by sister-in-law's in-laws, aborts
रामनगर (बाराबंकी)। कोतवाली इलाके में ननद के घर गई महिला पर ननदोई समेत अन्य लोगों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान महिला के पेट पर प्रहार किए गए, जिससे उसका गर्भपात हो गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रामनगर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गापुर निवासी दिनेश यादव की पत्नी जया यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते सोमवार को वह अपने पति के साथ क्षेत्र के कुम्हरवां अपनी ननद सरोज के यहां गई थी। यहां पर ननद सरोज को उसका पति गुड्डू व अन्य ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। इस पर जया व दिनेश ने विरोध किया तो ननदोई गुड्डू, उसके पिता रामकुंवारे समेत अन्य लोग हमलावर हो गए और मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान महिला के पेट पर प्रहार से उसका गर्भपात हो गया। विपक्षियों ने उसके पति व देवर विजय कुमार को जानमाल की धमकी दी है। इंस्पेक्टर रत्नेश पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed