{"_id":"6918d1213c9671cf6607abba","slug":"woman-and-youth-die-in-road-accidents-barabanki-news-c-315-1-brb1001-151995-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: सड़क हादसों में महिला और युवक की मौत
Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 16 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। सतरिख के गोकलपुर निवासी अशोक की पत्नी सरोज (50) शुक्रवार शाम सड़क किनारे पड़ोस की एक महिला से बातचीत कर रही थीं। उसी दौरान एक अनियंत्रित ट्रैक्टर-रोटावेटर ने सरोज को चपेट में ले लिया। गंभीर रूप से घायल महिला को जिला अस्पताल ले जाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं, कोठी के बाबापुरवा मजरे पंडरावा गांव निवासी बिंद्रा प्रसाद (29) शुक्रवार को लखनऊ से लौट रहे थे। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी सिद्धौर लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएचसी अधीक्षक संजय पांडे ने बताया कि मृतक के शरीर पर चोटों के कई निशान मिले हैं। (संवाद)