{"_id":"6813c2eb2afb398f1b086af7","slug":"with-the-victory-the-melaraiganj-team-captured-the-trophy-barabanki-news-c-315-1-brb1001-138407-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ससुराल मेें फंसे से लटका युवक, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ससुराल मेें फंसे से लटका युवक, अस्पताल में मौत
Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Fri, 02 May 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
जैदपुर (बाराबंकी)। जैदपुर थाना क्षेत्र के इनामीपुर गांव स्थित अपनी ससुराल में रहने वाला बंसीलाल (35) बृहस्पतिवार को फंदे से लटक गया। पत्नी ने परिजनों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
बताया गया कि बीते तीन-चार दिनों से पत्नी से उसका विवाद चल रहा था। इसे से क्षुब्ध होकर बृहस्पतिवार को सुबह करीब नौ बजे युवक ने घर के एक कमरे में रस्सी के फंदे से लटक कर जान देने की कोशिश की। मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने उसे फंदे से उतार कर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। जैदपुर थाना प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मृतक बाहर का रहने वाला था। शादी के बाद से इनमीपुर गांव में अपनी ससुराल में रहकर मजदूरी करके परिवार का खर्च चलाता था। परिवार में तीन बच्चे भी हैं। फिलहाल इस मामले में मृतक के परिवार की तरफ से कोई प्राथमिकी नहीं दी गई है। (संवाद)