फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   wished the longevity of her husband

चंद्रमा को अर्घ्य दिया और की पति के दीर्घायु की कामना

Sun, 08 Oct 2017 10:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 08 Oct 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन

जिले भर में सुहागिनों का पर्व करवाचौथ धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जल व्रत रख कर शाम को पूजा अर्चना की। इसके बाद सुहागिनों ने चंद्रमा के दर्शन कर अर्घ्य दिया और  व्रत का पारण किया।  रविवार को अखंड सौभाग्य और पति की दीर्घायु के लिए सुहागिनों व्रत रखा।

विज्ञापन


विवधि व्यंजनों बनाने के बाद शाम को नए व पारंपरिक आभूषणों व परिधानों में सुसज्जित सुहागिनों ने हल्दी आदि से घेरा बनाया, इसके बाद करवाचौथ की कथा का श्रवण किया। दीवार में गणेश, शिव, पार्वती, कार्तिकेय और चंद्रमा आदि के चित्र बनाया। इसके बाद  जल और गेहूं से भरा एक करवा रखा और सुुहागिनों ने  की पूजा की। पूजा के दौरान प्रचलित कथाओं का सुना और पति का चेहरा व चंद्र दर्शन कर व्रत का पारण किया। पूजा कर सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य दिया और पति की दीर्घायु की कामना की।        
विज्ञापन


जिला कारागार मेें महिला बंदियों में 18 महिलाओं ने अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखा। पूरे दिन बिना अन्न जल ग्रहण किए देरशाम को चांद देखकर अपने व्रत का पारण किया। जेल अधीक्षक आरके जायसवाल ने बताया कि इन महिलाओं पति भी जेल में निरुद्ध हैं। जिला कारागार की तरफ से महिलाओं को पति से मिलवाया गया और करवाचौथ पूजन का सामान आदि मुहैय्या कराई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed