फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Will provide all-round development, provide basic facilities

Barabanki News: चहुंमुखी विकास कराएंगे, मूलभूत सुविधाएं दिलाएंगे

Sat, 27 May 2023 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 27 May 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Will provide all-round development, provide basic facilities
बाराबंकी। निकायों के नवनिर्वाचित अध्यक्षों एवं सदस्यों ने पद व गोपनीयता की शपथ के साथ फिर नगर के चहुमुंखी विकास के लिए अपने चुनावी संकल्प को दोहराया। मंच से अपने संबोधन के दौरान अध्यक्षों ने आमजन को उनकी समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए आश्वस्त किया। साथ ही सफाई, पेयजल जैसी आम समस्याओं के साथ नगर को विकास पथ पर ले जाने एवं समाज के सबसे पिछड़े पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की बात कही। साथ ही पहली बोर्ड बैठक में इन योजनाओं के अमल पर कार्ययोजना तैयार करने की भी बात कही। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्षों की ओर से बताई गई प्रमुख प्राथमिकताएं कुछ इस प्रकार हैं।
विज्ञापन







नगर का समग्र विकास पहली प्राथमिकता
नगर का समग्र विकास व मुख्य बाजार में महिलाओं के लिए पिंक शौचालय का निर्माण पहली प्राथमिकता है। बरसात के पहले नालों की सफाई का विशेष अभियान शुरू किया जा चुका है, जिसे पूरे शहर में लागू किया जाएगा। मुख्य स्थानों पर पार्किंग, नगर के हर वार्ड को सीवर लाइन से जोड़ने का लक्ष्य तय किया गया है।
विज्ञापन

- शीला सिंह, अध्यक्ष नगर पालिका नवाबगंज








गंदगी व जलभराव की समस्या कराएंगे दूर
नगर पंचायत में सबसे पहले सफाई का विशेष अभियान चलेगा। जलभराव की समस्या को समाप्त करने के लिए नाले-नालियों की सफाई होगी। जो सामुदायिक शौचालय बंद पड़े हैं, उन्हें सही तरीके से सुचारू रूप से चालू किया जाएगा। नगर की अन्य समस्याओं के निस्तारण के लिए चरणबद्ध अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रेहान कामिल, चेयरमैन सतरिख








टंकियों से कराएंगे जलापूर्ति
नगर पंचायत में सबसे पहले सफाई के साथ जलभराव की समस्या को समाप्त किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था के लिए बनी दो पानी की टंकी से घर तक पानी सप्लाई कराई जाएगी। लोगों की समस्याओं की सुनवाई होगी। कस्बे की खराब पड़ी सड़कों की मरम्मत और निर्माण कार्य कराया जाएगा।
- नीलोफर, चेयरमैन जैदपुर








बालिकाओं की शिक्षा पर रहेगा जोर
सफाई के साथ जलभराव की समस्या को दूर किया जाएगा। पेयजल व्यवस्था को सही करवाया जाएगा। नगर पंचायत में दूसरी पानी की टंकी का प्रस्ताव करवाया जाएगा। बाजारों में महिलाओं के लिया शौचालय का इंतजाम होगा। बालिकाओं की शिक्षा के लिए भी कंप्यूटर सेंटर आदि की व्यवस्था की जाएगी।
- रुकसाना बानो, चेयरमैन दरियाबाद






हर काम के लिए निर्धारित होगा समय
नगर में बेहतर सफाई, बिजली आपूर्ति व घर-घर वाटर सप्लाई सुनिश्चित कराई जाएगी। नगर पंचायत में सभी कार्यों के लिए एक समय निर्धारित किया जाएगा, ताकि किसी को चक्कर न काटने पड़े। नगर पंचायत में कन्या महाविद्यालय, पानी की टंकी, बस स्टाप व बरात घर बनवाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
जगदीश गुप्ता, चेयरमैन टिकैतनगर








हर नागरिक को मिलेंगी मूलभूत सुविधाएं
नगर पंचायत में दूसरी पानी की टंकी का प्रस्ताव करवाया जाएगा। सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं के लिया शौचालय का इंतजाम होगा। नगरीय क्षेत्र के स्कूलों का कायाकल्प किया जाएगा। सड़कों पर जलभराव व सफाई को प्राथमिकता दी जाएगी। सभी लोगों को मूलभूत सुविधाएं मिलेंगी।
- ज्ञानप्रकाश यादव, चेयरमैन रामसनेहीघाट





बंकी बाजार का मुख्य मार्ग होगा दुरुस्त
नगर पंचायत बंकी की मुख्य बाजार का मार्ग दुरुस्त कराया जाएगा। जिन इलाकों में जल निकासी की समस्या है, वहां नाले-नालियों का निर्माण कराया जाएगा। नई आबादी वाले इलाकों में पंप हाउस का निर्माण कराया जाएगा, ताकि लोगों को आसानी से जलापूर्ति की जा सके। सफाई पर विशेष ध्यान रहेगा।
- इरफाना खातून, चेयरमैन बंकी






बनेगा बरात घर, लगेंगी स्ट्रीट लाइटें
सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। तीन वर्षों में अभी तक पानी की टंकी से पानी की सप्लाई नहीं हो रही थी, उन वार्डों में व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। रास्तों पर पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए स्ट्रीट लाइटें लगवाएं। क्षतिग्रस्त इंटरलॉकिंग व सीसी सड़कों की मरम्मत होगी। बरात घर बनाया जाएगा। उसमें सभी व्यवस्था कराई जाएगी।
- रमंता रावत, चेयरमैन सिद्धौर






हर पात्र को मिलेगा योजनाओं का लाभ
शासन की ओर से चलाई जा रहीं जन कल्याणकारी योजनाओं को असल पात्रों तक मुहैया कराना है। हर घर पेयजल आपूर्ति का लाभ देना। कस्बे की बदहाल सड़कों, नालियों को बनवाया जाएगा। कस्बे का अपेक्षाकृत सीमा विस्तार कराने का प्रयास किया जाएगा। आर्थिक रूप से समृद्ध बनाया जाएगा।
- हारुन वारसी, चेयरमैन देवा









हर वार्ड में रोज होगी सफाई
नगर पंचायत में पेयजल के लिए दो से तीन पानी टंकियों का निर्माण कराया जाएगा। जिन वार्डों में सड़कें व नालियां उखड़ गईं हैं, उनको दुरुस्त कराने के साथ नए मार्गों व नालियों के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। नगर के हर वार्ड में रोज सफाई कराई जाएगी। समस्याओं का त्वरित निस्तारण होगा।
- शबाना खातून, चेयरमैन बेलहरा






खुले नाले को ढकवाएंगे
नगर पंचायत में आबादी के बीचोबीच से जो नाला निकला हुआ है उसे पूरा ढकवाने का कार्य प्राथमिकता रहेगी। सीमा विस्तार के बाद जो गांव जुड़े हैं, उनमें पानी, नाली, इंटरलॉकिग, सफाई के कार्य बेहतर तरीके से किए जाएंगे। बच्चों के लिए खेल मैदान उपलब्ध कराया जाएगा।
इरशाद अहमद कमर, चेयरमैन फतेहपुर







हर घर तक पहुंचाएंगे पानी
नगर में कई माह से ठप विकास कार्य फिर शुरू कराए जाएंगे। बंद कूड़ा निस्तारण केंद्र को शुरू कराने का प्रयास होगा। जल निकासी के लिए नाला-नाली की कराई जाएगी। हर मोहल्ले के हर घर तक पेयजल आपूर्ति हो सके, इसके लिए पानी टंकी का निर्माण पहली प्राथमिकता है।
- आलोक तिवारी, चेयरमैन हैदरगढ़








सीमा विस्तार में जुड़े क्षेत्रों में मिलेंगी सुविधाएं
नगर पंचायत के विस्तारित क्षेत्र की आबादी को प्रकाश, सड़क, पानी जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इसके लिए डीपीआर तैयार कर काम कराया जाएगा। नगरीय क्षेत्र के बेघर लोगों को पीएम आवास योजना शहरी के तहत आवास मुहैैया कराए जाएंगे। गोशाला का निर्माण कराया जाएगा।

- देवीदीन, चेयरमैन सुबेहा






बरात घर व युवाओं के लिए बनेगा मैदान
नगर पंचायत रामनगर में बरात घर व युवाओं के लिए खेलकूद का मैदान का निर्माण प्राथमिकता पर होगा। जलभराव की समस्या से निजात दिलाई जाएगी। पेयजल की व्यवस्था के लिए पानी की टंकी का निर्माण होगा। बिना किसी भेदभाव के सबको आवास, राशन कार्ड से लाभान्वित किया जाएगा।
रामशरण पाठक, चेयरमैन रामनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed