{"_id":"65906e6adeb6f8c41e08fc41","slug":"wild-animal-injured-young-man-barabanki-news-c-315-1-brp1006-10711-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: जंगली जानवर ने युवक को किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: जंगली जानवर ने युवक को किया घायल
Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 31 Dec 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
हैदरगढ़/त्रिवेदीगंज। (बाराबंकी)। हैदरगढ़ तहसील क्षेत्र में तेंदुए की दहशत शनिवार को तब और बढ़ गई, जब किसी जंगली जानवर ने एक युवक पर हमला कर उसे घायल कर दिया। जबकि चार अन्य बाल-बाल बच गए। घायल युवक को अस्पताल भेजा गया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कांबिंग की, मगर तेंदुए की पुष्टि नहीं हो सकी।
हैदरगढ़ कोतवाली क्षेत्र के लोधे सिंह पुरवा गांव के पास बुधवार को बंहरौली के सुल्तान की बकरी तेंदुआ उठा ले गया था। वन विभाग की टीम पहुंची, लेकिन पानी निकासी पाइप से होकर तेंदुआ पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दूसरी ओर से होकर भाग निकला था। शुक्रवार की देर शाम घरकुइयां गांव के पास तेंदुआ आने की सूचना से हड़कंप मचा रहा।
शनिवार की शाम लोनीकटरा थाना क्षेत्र के भितरी गांव के प्रधान सईद के बाग में गांव के राजू ने कोई जंगली जानवर देखा। डीएफओ आकाशदीप के अनुसार राजू चार अन्य लोगों के साथ झाड़ियों के पास पहुंचा तो अज्ञात जानवर ने उस पर हमला कर दिया। डीएफओ ने बताया कि तेंदुआ की पुष्टि नहीं हुई है। हालांकि अब पिंजड़ा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
वीडियो में तेंदुआ, फैल रहीं अफवाहें
तेंदुए को लेकर अफवाहों का बाजार भी गर्म है। तरह-तरह के वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट व शेयर किए जा रहे है। एक वीडियो में तेंदुआ यूकेलिप्टिस के पेड़ से उतरता दिखाई पड़ रहा है। जानकार लोगाें ने इसकी पड़ताल की तो वीडियो कहीं और का होने की जानकारी मिली।