फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wife got her husband murdered, son reveals the secre

Barabanki News: पत्नी ने कराई थी पति की हत्या, बेटे ने खोला राज

Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Oct 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Wife got her husband murdered, son reveals the secre
पुलिस लाइन सभागार में हत्यारोपी कमलेश के साथ एएसपी विकासचंद्र त्रिपाठी जानकारी देते हुए-संवाद
बाराबंकी। घुंघटेर थाना क्षेत्र के ददेरा गांव में मंगलवार को सड़क किनारे मिला युवक का शव हादसा नहीं बल्कि हत्या का मामला निकला। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की पत्नी और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया। हत्या का राज किसी गवाह या सबूत से नहीं बल्कि मृतक के आठ वर्षीय बेटे ने खोला। जब पुलिस ने उससे प्यार से ‘अंकल’ बनकर बात की, तो उसने साफ बताया कि ...पापा को मारा गया है।
विज्ञापन


एएसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बुधवार शाम पुलिस लाइन सभागार में प्रेसवार्ता कर बताया कि ददेरा गांव निवासी हनुमंतलाल (35) सोमवार को पत्नी पूजा गौतम व बेटे के साथ लखनऊ के डालीगंज स्थित ससुराल गया था। वहां से शाम को परिवार सहित देवा मेला देखने निकला। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे हनुमंत का शव देखा। पास में उसकी बाइक पड़ी थी।
विज्ञापन


जबकि पत्नी मौके पर नहीं थी। कुछ देर बाद पत्नी वहां पहुंची। उसने बताया कि रात में मेले से लौटते समय बेटे को लघुशंका लगने पर पति ने बाइक रोकी। तभी एक सफेद रंग की बाइक ने टक्कर मार दी, जिससे पति की मौत हो गई। हालांकि, पुलिस को शव पर मिले जख्म और घटनास्थल की स्थिति देखकर हादसे की कहानी पर शक था। बच्चे की दहशत देखकर पुलिस ने उससे प्यार से पूछा तो सारा सच सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन





एक लाख में तय हुआ हत्या का सौदा
जांच में खुलासा हुआ कि पूजा गौतम का अपने ही परिवार के भतीजे से अवैध संबंध था। जिसकी जानकारी पति हनुमंतलाल को हो गई थी। इससे दोनों के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। इससे परेशान पूजा ने पति से छुटकारा पाने की योजना बना डाली। लखनऊ में पूजा की मुलाकात ई रिक्शा चालक कमलेश से हुई। पूजा ने कमलेश को एक लाख रुपये में अपने पति की हत्या करने का प्रस्ताव दिया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया।



निर्ममता : गले में घुसेड़ दी सरिया
13 अक्टूबर की रात पूजा अपने पति और बेटे के साथ देवा मेला गई। लौटते समय योजना के अनुसार उसने देवा में कमलेश का ही ई रिक्शा बुक किया। रास्ते में कमलेश और पूजा ने मिलकर हनुमंतलाल के सिर पर लोहे की सरिया से वार किए। उसके गले में सरिया घुसेड़ दी और शव सड़क किनारे फेंक दिया और कहानी गढ़ दी कि यह एक सड़क दुर्घटना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed