फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Wife did not return from her parents' house, husband hanged himself.

Barabanki News: मायके से नहीं आई पत्नी, फंदे पर लटका पति

Thu, 16 Oct 2025 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 16 Oct 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Wife did not return from her parents' house, husband hanged himself.
दरियाबाद। कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद के अंबरपुर मजरे दानापुर क्यामपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह राजकुमार उर्फ अंकित (24) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक अपनी पत्नी को उसके मायके से लाने गया था, लेकिन पत्नी के साथ न आने पर हुए विवाद के बाद उसने यह कदम उठाया। प्रारंभिक जांच में पुलिस इसे आत्महत्या बता रही है।
विज्ञापन

अंबरपुर निवासी कुशमेश यादव के पुत्र राजकुमार की शादी दो वर्ष पूर्व रामसनेहीघाट क्षेत्र के हथौंधा सोहेलपुर निवासी श्रीकिशन की पुत्री शिवानी से हुई थी। बुधवार को राजकुमार अपनी पत्नी को मायके से घर लाने गया था। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। इससे क्षुब्ध होकर युवक वापस घर पहुंचा। सुबह उसका शव फंदे से लटका मिला। पुलिस के अनुसार परिजनों ने शव के अंतिम संस्कार की तैयारी कर ली थी, लेकिन सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। दरियाबाद के एसएचओ मनोज सोनकर ने बताया कि पत्नी के मायके से न आने पर युवक अवसाद में था। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है, रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed