{"_id":"5f469acd8ebc3e4ad84d0832","slug":"widening-of-siddhaur-kaiserganj-road-started-barabanki-news-lko5370063196","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धौर-कैसरगंज मार्ग का चौड़ीकरण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धौर-कैसरगंज मार्ग का चौड़ीकरण शुरू
विज्ञापन
कोठी (बाराबंकी)। सिद्धौर- कैसरगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 13 करोड़ 84 लाख की लागत से निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में है खुशी की लहर है। जेई हैदरगढ़ अवधेश यादव ने बताया कि लोक निर्माण विभाग की मांग पर सिद्धौर कैसरगंज मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से 13 करोड़ 84 लाख रुपये का बजट पास हुआ है।
जिसमें लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क के दोनों ओर साढ़े तीन मीटर डामरीकरण व डेढ़ मीटर मिट्टी डालकर चौड़ाई बढ़ाई जा रही है, जिसमें सड़क पर पड़ रही पुलिया भी मार्ग से 12 मीटर की दूरी पर कर दी जाएगी। इसमें रोड सेफ्टी और प्लास्टिक कार्य किया जाना है। सड़क को चौड़ा करने में आ रहे विद्युत पोल भी इसमें शामिल है।
मार्ग से गुजरने वाले प्रतिदिन हजारों लोगों को इसकी सुविधा प्राप्त होगी। सड़क की चौड़ाई पहले कम थी, जिससे दो बड़े वाहन एक साथ गुजरने में काफी दिक्कतें हो रही थी। सड़क पर गड्ढे भी काफी खतरनाक साबित हो रहे थे। कई बार मार्ग का चौड़ीकरण न होने से हादसे भी हो चुके हैं। अब इससे लोगों को राहत मिल सकेगी। सड़क चौड़ीकरण हो जाने से क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर है।