{"_id":"6150b0058ebc3e0160752f04","slug":"whiskey-worth-twenty-lakhs-recovered-two-arrested-barabanki-news-lko5973965178","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस लाख की व्हिस्की बरामद, दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस लाख की व्हिस्की बरामद, दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। देवा पुलिस व स्वाट टीम ने दो लोगों को पकड़कर उनके पास से झारखंड मार्का व्हिस्की शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के पास से ट्रक में लदी करीब तीन सौ पेटी शराब पकड़ी जिसकी कीमत करीब बीस लाख रुपये है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
एसपी यमुना प्रसाद ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि स्वाट टीम एवं थाना देवा की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ट्रक में लदी तीन सौ पेटी/11256 बोतल (कीमत लगभग 20 लाख) झारखंड मार्का व्हिस्की शराब बरामद की है।
उन्होंने बताया कि हैदर अब्बास उर्फ मुन्ना निवासी महमूदपुर सरैया थाना बिहानी जिला हरदोई व शिव मोहन शुक्ला निवासी राधिकापुर हबीबपुर थाना रामकोट जिला सीतापुर को लखनऊ-देवा रोड स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल के सामने से शनिवार रात गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
आरोपियों ने बताया कि वे झारखंड राज्य से बॉटमस-अप ब्रांड की व्हिस्की ट्रक में लोडकर लाते हैं और बिहार में बेचते हैं लेकिन कुछ कारणवश इस बार बिहार में नहीं बेच पाये तो यहां लेकर आए थे। ट्रक मालिक रौनक अली यूपी में इस शराब को खपत करने की तैयारी में था। पुलिस अब उसकी तलाश कर रही है।