{"_id":"67d72bd31b23653bb907a98d","slug":"wheat-procurement-starts-today-at-93-centres-barabanki-news-c-315-1-slko1012-135288-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: 93 केंद्रों पर गेहूं की खरीद आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: 93 केंद्रों पर गेहूं की खरीद आज से
Mon, 17 Mar 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। जिले में सोमवार से गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसके लिए जिले भर में 93 क्रय केंद्र खोले गए हैं। विभाग का दावा है कि सभी तैयारियां पहले से ही पूरी कर ली गई हैं। पहले गेहूं की खरीद पहली मार्च से होनी थी लेकिन शासन द्वारा अग्रिम आदेशों तक खरीद पर रोक लगा दी गई थी।
शासन ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। इसमें पिछले साल की अपेक्षा 150 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की गई है। किसानों को गेहूं बेचने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए जिले भर में 93 क्रय केंद्र बनाए गए हैं।
विपणन शाखा ने जिले मेंं सबसे ज्यादा 43 केंद्र खोले हैं। पीसीएफ ने 17, पीसीयू ने 20, यूपीएसएस ने चार, मंडी समिति ने एक और भारतीय खाद्य निगम ने आठ गेहूं क्रय केंद्र खोले हैं। इस तरह सदर तहसील नवाबगंज में 25, हैदरगढ़ में 22, रामसनेहीघाट में 20, सिरौलीगौसपुर में 11, रामनगर में 10 और फतेहपुर तहसील में पांच केंद्र खोले गए हैं। जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि सोमवार से पूरे जिले में गेहूं की खरीद की जाएगी। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।