फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Weaving the dream of self-reliance with the threads of patriotism.

Barabanki News: राष्ट्रभक्ति के धागों से बुन रही आत्मनिर्भरता का सपना

Wed, 05 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Weaving the dream of self-reliance with the threads of patriotism.
रामनगर। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने में ग्रामीण महिलाएं बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रही हैं। रामनगर ब्लॉक की ग्राम पंचायत कटियारा के देवली गांव स्थित एमकेजी नगीना स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय ध्वज तैयार करने में जुटी हैं। समूह की अध्यक्ष रानी वर्मा के नेतृत्व में महिलाएं प्रतिदिन राष्ट्रभक्ति के धागों से आत्मनिर्भरता का सपना तिरंगे बनाकर साकार करने में जुटी हैं।
विज्ञापन

रानी वर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह का गठन 25 जुलाई 2019 को हुआ था। इस वर्ष समूह द्वारा करीब पांच हजार तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि तिरंगा बनाना उनके लिए केवल रोजगार का साधन नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति से जुड़ा गौरवपूर्ण कार्य भी है। समूह की महिलाओं ने बताया कि तैयार किए जा रहे तिरंगे गांव के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों में भी उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर अधिक से अधिक लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकें। महिलाओं का कहना है कि इस कार्य से मिले स्वरोजगार से वह आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं।
विज्ञापन

सभी ने स्वयं सहायता समूह की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से हर घर तिरंगा अभियान को नई ऊर्जा मिली है। इससे समय पर अधिक से अधिक ध्वज तैयार कर लोगों तक पहुंचाए जा सकेंगे। एडीओ पंचायत जय राम वाल्मीकि ने बताया कि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की ओर से तिरंगे तैयार किए जा रहे हैं, जिससे अभियान को गति मिलने के साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी मिल रहा है। अपील की कि सभी लोग अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराकर अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed