फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Weather changed after drizzle, relief from heat

Barabanki News: बूंदाबांदी के बाद बदला मौसम, गर्मी से राहत

Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 28 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Weather changed after drizzle, relief from heat
बाराबंकी। सुबह से आसमान में छाए बादल व दिन में हुई बूंदाबांदी के बाद मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम के बदले तेवर ने जहां किसानों की नींद उड़ा दी है। वह खेतों में कटी पड़ी गेहूं की फसल का समेटने में जुट गए हैं। किसान बरसात से पहले खेतों में मौजूद तैयार फसल को घर ले जाने में जुट गए हैं। वहीं दूसरी बूंदाबांदी के कारण तापमान में आई गिरावट के कारण बीते कुछ दिनों से व्याप्त भीषण गर्मी से राहत भी मिली है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहने और कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से लोगों को धूप की तपिश के साथ गर्म हवाओं के थपेड़ों से भी काफी हद तक राहत मिली। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे और हवा चलने से दिन के अधिकतम तापमान में करीब छह डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

मौसम का रुख देख किसानों की बेचैनी और परेशानी बढ़ गई है। अभी भी किसानों का गेहूं खेतों लगा होने के साथ ही कटान के बाद खेतों में ही पड़ा है। ऐसे में बारिश होने से फसल के भीग कर चौपट हो जाने का खतरा किसानों की परेशानी पढ़ा रहा है। इससे बचने के लिए किसान फसल को समेटने में जुटे हैं। क्योंकि दो बार पहले ही गेहूं की फसल बारिश में भीग चुकी है। इस बार भीगने फसल के भीगने पर पूरी तरह बर्बाद होने का खतरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed