फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weather

तीन डिग्री गिरा रात का पारा, गलन बढ़ने से बेहाल हुए लोग

Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
weather
44- बाराबंकी। बुधवार को हो रही ठंड कुछ इस तरह ठिठरते दिखे वृद्ध। - फोटो : BARABANKI
बाराबंकी। बर्फीली हवा के चलते सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त होता जा रहा है। तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। बुधवार को रात का पारा तीन डिग्री गिरने से गलन भरी ठंड काफी ज्यादा बढ़ गई। इससे लोग बेहाल रहे। वहीं दिन में निकली धूप भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। सुबह और शाम गिर रहे कोहरे से भी आम जनजीवन पर विपरीत असर पड़ने लगा है और वाहनों की रफ्तार थम गई है।
विज्ञापन

इन दिनों ठंड का सितम पूरे चरम पर है। पिछले कई दिनों से आसमान पर बादल छाए रहने, बर्फीली हवा के चलने से गलन भरी ठंड पड़ रही है। कोहरा भी खूब गिर रहा है। बुधवार को ठंड इतनी अधिक रही कि ज्यादातर लोग घरों में ही कैद रहे। इसके चलते बाजार में आम दिनों की अपेक्षा भीड़ काफी कम रही। हालांकि, दिन में दोपहर बाद कुछ देर के लिए धूप जरूर निकली, लेकिन वह भी ठंड से राहत नहीं दिला पाई। शाम होते ही फिर से कोहरा गिरने लगा और ठंड बढ़ गई।
विज्ञापन

कोहरे का सबसे ज्यादा असर वाहन चालकों पर पड़ रहा है और इससे वाहनों की रफ्तार धीमी होती जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन के तापमान में भले ही सुधार हुआ हो लेकिन रात का पारा लगातार गिर रहा है। बुधवार को अधिकतम तापमान 15.4 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अनुमान है कि आसमान में बादल छाए रहेंगे और कोहरे से निजात अभी नहीं मिलेगी। पछुआ हवाएं चलने से फिलहाल ठंड से राहत मिलने के आसार दिखाई नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed