फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   weapons

असलहाधारियों का शुरू हुआ सत्यापन

Wed, 03 Mar 2021 12:31 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 12:31 AM IST
विज्ञापन
weapons
बाराबंकी। आगामी पंचायत चुनाव के लिए पुलिस ने भी कमर कस लिया है। इसके तहत पुलिस ने 32 बिंदु का रजिस्टर बनाया है जिसमें डाटा अपलोड हो रहा है। वहीं शस्त्रधारकों का सत्यापन कर जमा कराने का काम शुरू किया गया है। ऐसे में यदि किसी ने चुनाव के समय किसी प्रकार का माहौल खराब करने का प्रयास किया तो पुलिस द्वारा उसके खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी। एसपी का कहना है कि पंचायत चुनाव साफ सुथरे माहौल में हो, इसके लिए पुलिस द्वारा निरंतर काम जारी है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दृष्टिगत समस्त थानों की पुलिस द्वारा प्रार्थना पत्रों के निस्तारण एवं लाइसेंसी शस्त्रों के सम्बन्ध में आवश्यक कार्यवाही शुरू की गई है। एसपी ने इसके लिए थाना प्रभारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा है कि थानों के कांस्टेबल, मोहर्रिर आदि प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की जाए। इसके अलावा सम्पूर्ण समाधान दिवस के साथ-साथ अन्य शिकायती प्रार्थना पत्रों का निस्तारण करने के सम्बन्ध में निर्देशित किया गया।
विज्ञापन

प्रत्येक थाना प्रभारी को पंचायत चुनाव के चलते लाइसेंसी शस्त्रों को शत-प्रतिशत जमा कराने और आवश्यकतानुसार शस्त्र लाइसेंसों के निलम्बन/निरस्तीकरण की कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में यदि किसी ने माहौल खराब करने का प्रयास किया तो उसके बारे में जानकारी के लिए थानों में एक रजिस्टर तैयार किया जा रहा है जिससे अराजकतत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत चुनाव नजदीक आ रहा है। ऐसे में जिले में जो भी आपराधिक प्रवृत्ति के लोग है उनको चिन्हित किया जा रहा है। थानों पर 32 बिंदुओं का एक रजिस्टर तैयार किया जा रहा है। जिसमें हर प्रकार के लोगों के बारे में जानकारी अंकित हो रही है। यदि किसी ने चुुनाव में माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
-यमुना प्रसाद, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed