{"_id":"6488c4e3bcc8cc2c7803fbe7","slug":"water-will-be-released-from-banbasa-on-15th-canals-will-be-full-from-18th-barabanki-news-c-13-1-286807-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: बनबसा से 15 को छूटेगा पानी, 18 से नहरें होंगी लबालब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: बनबसा से 15 को छूटेगा पानी, 18 से नहरें होंगी लबालब
Wed, 14 Jun 2023 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Wed, 14 Jun 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी। शहर के कलेक्ट्रेट स्थित डीआरडीए के गांधी सभागार में मंगलवार को सिंचाई बंधु की बैठक में नहरों के संचालन व बिजली का मुद्दा छाया रहा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने कहा कि बरसात के पहले सभी ड्रेन की सफाई करा ली जाए। तालाबों में पानी भरा जाए, ताकि जीव-जंतुओं को पानी मिल सके। इस दौरान 35 साल से गनौरा माइनर की सफाई न होने के कारण किसानों को होने वाली समस्याओं से भी अवगत कराया गया।
बैठक में कहा गया कि धान की नर्सरी तैयार करने के लिए पानी की आवश्यकता है। एक्सईएन सिंचाई राकेश कुमार वर्मा ने बताया कि 15 जून को बनबसा बैराज से पानी छोड़ा जाएगा और तीन दिनों में जिले की सभी नहरों में पानी शुरू हो जाएगा। जिलाध्यक्ष केके गुड्डू यादव ने कहा कि भीषण गर्मी में ग्रामीण क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। मुश्किल से 10 से 12 घंटे बिजली मिल रही है, जिससे लोगों को गर्मी से तो जूझना ही पड़ रहा है, वहीं किसानों को सिंचाई के लिए भी पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है।
भारतीय किसान मजदूर यूनियन दशहरी के जिलाध्यक्ष निहाल अहमद सिद्दीकी ने कहा कि 63 तालाबों में कुछ में पानी कम है, तो कुछ में पानी नहीं है। इस मौके पर एक्सईएन बाढ़ शशिकांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, दिनेश, अवधेश कुमार वर्मा, राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद इस्माइल, प्रेम प्रकाश वर्मा, अजय कुमार यादव, मनीष कुमार यादव आदि मौजूद रहे।