फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Water still hasn't come out from 24 localities

Barabanki News: 24 मोहल्लों से अब भी नहीं निकला पानी

Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sun, 17 Sep 2023 01:21 AM IST
विज्ञापन
Water still hasn't come out from 24 localities
बाराबंकी। शहर में आए जलप्रलय को छह दिन बीत गए हैं। जमुरिया नाले के किनारे बसे मोहल्लों से पानी निकल गया है, लेकिन निचले इलाकों में बसे दो दर्जन मोहल्लों के सैकड़ों घरों में अभी भी पानी भरा हुआ है। नगर पालिका की ओर से जलनिकासी के लिए पंपिंग सेट चलवाए जा रहे हैं, लेकिन ड्रेनेज सिस्टम न होने से समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा है। वहीं शनिवार को हुई बारिश ने समस्या फिर बढ़ा दी है।
विज्ञापन


शहर के बड़ेल, कोठीडीह, आलापुर, दशहराबाग, खलरिया, श्रीराम कॉलोनी, श्रीरामजानकी नगर, मझिलेपुर, मकदूमपुर, शांति विहार कॉलोनी, बनवा पल्हरी, लच्छूनगर, उज्जवलनगर, वेदपुरम, मयूर विहार कॉलोनी समेत दो दर्जन मोहल्लों में छह दिन से पानी भरा हुआ है। नगर पालिका की ओर से यहां पर लोग गंदे पानी में चलकर या नाव के सहारे आने-जाने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका की ओर से करीब 24 स्थानाें पर पंपिंग सेट लगाकर पानी निकलवाने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन इनमें से किसी भी मोहल्ले में जलनिकासी के पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। नाले-नालियों का पानी घूम फिरकर वापस आ जाता है। वहीं नगर पालिका के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों का रविवार का अवकाश निरस्त कर दिया गया है और जलभराव एवं सफाई व्यवस्था को देखते हुए युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन





अनियोजित विकास ने ध्वस्त कीं व्यवस्थाएं
शहर में बिगड़े हालातों के पीछे जिम्मेदारों के साथ आमजन की लापरवाही उभरकर सामने आई है। शहर में हुए अनियोजित विकास ने तमाम व्यवस्थाओं को ध्वस्त कर दिया। विनियमित क्षेत्र होने के बावजूद नियमों को हाशिए पर रखकर नदी-नालों के लिए सुरक्षित भूमि पर इमारतें खड़ी की गईं और किनारों तक प्लॉटिंग की गई। खास बात तो यह है कि इतना सब कुछ होने के बाद भी अब तक किसी की कोई जिम्मेदारी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed