फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water logging

शहर हुआ पानी-पानी, नाले उफनायें, डूबी सड़कें

Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
water logging
बाराबंकी। पिछले दो दिनों से हो रही बरसात ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। नाले व नालियों का पानी उफनाकर सड़क व रास्तों में भर गया। जगह-जगह जलजमाव से आवागमन ठप हो गया है। कई मोहल्लों में तो बरसात का पानी घरों में घुस गया। जलनिकासी के सारे प्रबंध व्यर्थ साबित हुए हैं।
विज्ञापन

बुधवार भोर से हो रही बरसात के कारण लखपेड़ाबाग, मकदूमपुर, दशहराबाग खलरिया, कमरियाबाग, अभयनगर, नई बस्ती, नबीगंज, मोहारी का पुुरवा, डिवाइन ग्रीन सिटी में तो बाढ़ जैसे हालात हैं। इन मोहल्लों की अधिकांश सड़कें व रास्ते पानी में डूब गए हैं। सड़क किनारे नालियां पानी में लापता हो गई है। दशहराबाग खलरिया व बाल विहार कॉलोनी के 50 से अधिक मकानों के अंदर से पानी निकलना मुश्किल हो गया है। नालियों का पानी उल्टे घरों में भरने लगा है।
विज्ञापन

जीआईसी मैदान, जिला अस्पताल, पुलिस लाइन मैदान, ट्रॉमा सेंटर का परिसर तालाब की शक्ल ले चुके हैं। जमुरिया नाले के किनारे बसे घरों में पानी घुसने से हड़कंप मचा रहा। शहर का कोई ऐसा मोहल्ला नहीं है जहां जलजमाव मुसीबत न बन गया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ पवन कुमार ने बताया कि जिन मोहल्लों से पानी नहीं निकल रहा है वहां पंपिंग सेट रखवाने की व्यवस्था की जा रही है। उधर, बरसात से नगर पंचायतों में भी हालात बेकाबू हो गए हैं। दरियाबाद, सतरिख, सिद्घौर आदि के आवासीय क्षेत्रों में पानी भर गया है। लोगों का बाहर निकलना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed