फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   water logging

नगरपालिका की मेहरबानी, घरों में घुसा बारिश का पानी

Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
water logging
बाराबंकी। कई घंटों से लगातार हो रही तेज बारिश और आंधी से शहर में अस्तव्यस्त हुए जनजीवन के बीच चारों ओर पानी ही पानी दिख रहा है। जलनिकासी और साफ-सफाई पर सचेेत करने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन द्वारा ढुलमुल रवैया अपनाए जाने से पूरे शहर में गुरुवार को जल सैलाब दिखा। सफाई न होने से जमुरिया नाला उफनाने के चलते घरों तक गंदा बदबूदार पानी पहुुंच गया है। ऐसे में गंदगी और जलभराव से शहर की करीब ढाई लाख आबादी की परेशानियां बढ़ गई है। रात से ही जारी बारिश के चलते दुकानें बंद रहीं, बाजार में सन्नाट पसरा रहा।
विज्ञापन

नगर पालिका प्रशासन की लापरवाही और अनदेखी का खामियाजा शहर की करीब ढाई लाख आबादी को चुकाना पड़ रहा है। लगातार हो रही तेज मूसलाधार बारिश से शहर के हर मोहल्ले की गली में पानी ही पानी दिख रहा है। सबसे खराब हालात तो सिविल लाइन, लाइनपुरवा और जमुरियाल नाले के निकट रहने वाले लोगों के रहे, क्योंकि नगर पालिका प्रशासन के नियमित रूप से जमुरिया नाले की सफाई न कराने से यह उफना गया।
विज्ञापन

इसका गंदा पानी घरों के मुुहाने तक पहुंच गया है। 29 वार्डों में साफ-सफाई और अन्य सुविधाएं देने वाली नगर पालिका की लापरवाही पूरी तरह से खुल चुकी है। सड़कों और हाईवे तक पानी ही पानी दिख रहा है। वहीं बारिश के चलते रेल व सड़क मार्ग भी प्रभावित हो रहा है। रेल पटरियों पर भी पानी भरा है। नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अधिकारी पवन कुमार ने बताया कि तेज बारिश के चलतेे जलभराव हुआ है। बारिश थमने के बाद ऐसे स्थानों को चिह्नित कर प्रमुखता के जलनिकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। जमुरिया नाले को भी दिखवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के चलते बंद रही दुकानें
करीब 12 घंटे से अधिक समय से लगातार हो रही तेज बारिश के चलते व्यापार पर भी इसका असर पड़ा है। दुुकानें बंद रहने से बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। लोग घरों में दुबके रहे। आम दिनों में बाजारों में दिखने वाली भीड़ गुरुवार को गायब दिखी। सब्जी और अनाज मंडी भी नहीं लग सकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed