फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Warning to the careless four center in-charges

लापरवाह चार केंद्र प्रभारियों को चेतावनी, जवाब तलब

Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Warning to the careless four center in-charges
बाराबंकी। अपर जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने मंगलवार शाम धान खरीद की समीक्षा की। इस दौरान धान की खरीद और उसकी उठान कराने में लापरवाही मिलने पर चार केंद्र प्रभारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द सुधार न दिखा तो कार्रवाई तय है। एडीएम ने जिला खाद्य विपणन अधिकारी को चारों केंद्र प्रभारियों से जवाब तलब करने को कहा है।
विज्ञापन

एडीएम ने धान खरीद की समीक्षा के दौरान पाया कि सूरतगंज, फतेहपुर, नवीन मंडी और सिरौलीगौसपुर केंद्र प्रभारी धान खरीद और उसकी उठान कराने में लापरवाही बरत रहे हैं। जिस पर नाराज एडीएम ने इन्हें चेतावनी देते हुए सुधार करने तथा जिला खाद्य विपणन अधिकारी रमेश कुमार को इनसे जवाब तलब करने को कहा है।
विज्ञापन

कहा कि केंद्र पर आने वाले किसानों को कोई असुविधा न हो। एडीएम ने राइस मिल मालिकों को चेतावनी देते हुए कहा कि जितना धान क्रय केंद्रों पर खरीदा गया उसकी तत्काल उठान शुरू कर दें। इसमें जो लापरवाही करेंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफसीआई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मिलों से जो सरकारी चावल ट्रकों के जरिए भेजा जा रहा है, उसे तत्काल अनलोड कराएं और मिल मालिकों को अनावश्यक परेशान न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed