फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Warning of sit-in protest if no action is taken

Barabanki News: कार्रवाई न होने पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Warning of sit-in protest if no action is taken
बाराबंकी। भारतीय किसान यूनियन हरपालगुट के पदाधिकारियों ने डीएम को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त मजिस्ट्रेट विवेकशील यादव को सौंपा। जिलाध्यक्ष विक्रांत सैनी ने बताया कि जिले में खरबूजा का नकली बीज कृषि दुकानदारों के द्वारा महंगे दामों पर बेच दिया गया। इससे छोटे पौधों में ही झुलसा लगने से पूरी फसल सुखकर नष्ट हो गई। चेतावनी दी गई यदि शीघ्र ही घटिया बीज बेचने वाली कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह धरना प्रदर्शन करने का बाध्य होंगे।
विज्ञापन

बताया कि खरबूजे का बीज 2.40 लाख रुपये प्रति किग्रा की दर से किसानों को बेचा गया था। लेकिन अभी तक घटिया बीज बेचने वाली कंपनी के ऊपर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। चेतावनी दी गई कि एक सप्ताह में दोषी कंपनी पर कार्रवाई नहीं हुई तो 18 मई को गन्ना संस्थान में धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में अरविंद यादव, दीपू यादव, रामानंद यादव, सरवन , शिवदयाल, मोनू रस्तोगी, फूलचंद आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed