{"_id":"619163c1dbc37027831b9e4e","slug":"warehouse-caught-fire-barabanki-news-lko604451387","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोदाम में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोदाम में लगी आग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। शहर के कानूनगोयान मोहल्ले में स्थित जूता-चप्पल के एक गोदाम में रविवार की देर शाम आग लग गई। गोदाम में रखे अग्निशमन यंत्र भी मौके पर काम न आए। मोहल्ले की संकरी गलियों के चलते अग्निशमन दस्ता मौके पर नहीं पहुंच सका। हालांकि बाद में नगर व फतेहपुर से पहुंचे अग्निशमन दस्ते ने आग पर काबू पाया। मगर, तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान राख हो चुका था।
नगर कोतवाली के कानूनगोयान मोहल्ला निवासी व्यापारी जावेद के घर के समीप ही जूता-चप्पल का गोदाम है। रविवार को अचानक गोदाम में शार्ट सर्किट होने से आग लग गई। पहले तो गोदाम में रखे अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने का प्रयास किया गया लेकिन वे काम नहीं आए। ऐसे में पास स्थित पंप चलाकर आग बुझाने की कोशिश की गई तो वह भी नहीं चला। इस बीच अग्निशमन की गाड़ी संकरी गलियों के कारण मौके तक नहीं पहुंची।
वहीं लपटें तेज हो गई थीं। ऐसे में अग्निशमन दस्ता तमाशबीन बना असहाय नजर आया। हालांकि सूचना पर शहर व फतेहपुर से अग्निशमन के दो छोटे वाहन पहुंचे तब जाकर आग पर काबू पाया गया। हालांकि इस दौरान गोदाम में रखा सामान व आसपास के बिजली के तार लपटों की चपेट में आकर जल गए। इस दौरान व्यापारी काफी परेशान रहा। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह ने बताया कि अग्निशमन दस्ता पहुंचने पर आग को बुझा लिया गया।