{"_id":"59a45df34f1c1bac018b45f7","slug":"wall-and-roof-collapses-two-people-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":" दीवार व छत ढही, दो लोगों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवार व छत ढही, दो लोगों की मौत
अमर उजाला/बाराबंकी
Updated Mon, 28 Aug 2017 11:46 PM IST
विज्ञापन
भिवानी में दीवार गिरने से बुजुर्ग की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश से जिले में अलग-अलग जगहों पर कच्ची दीवार व छत ढहने से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि, दो महिलाएं व एक युवती घायल हो गईं हैं। शहर में छत गिरने के बाद बचाव कार्य में जुटा पुलिस का एक सिपाही भी घायल हो गया जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पहला हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर मोहल्ले में हुआ। यहां सोमवार भोर करीब चार बजे अचानक प्राचीन मंदिर की छत भरभरा कर गिर पड़ी। इसके नीचे परिवार सहित सो रहे लोग दब गए। चीख, पुकार सुनकर लोग दौड़े मलबे में दबे लोगों को देखकर पुलिस को सूचना दी और बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
छत के नीचे दबे श्यामू (17) पुत्र विजय अवस्थी इनकी मां विभा (40) व बहन प्रीति (16) को किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस श्यामू को गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल मां, बेटी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। यहां पर बचाव कार्य में लगे सिपाही हीरालाल के ऊपर मलबा गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
रसूलपुर में छत गिरने की घटना के दौरान आस पास इलाके में अफरा-तफरी मच गई। भोर के समय जानकारी होते ही सबसे पहले कोतवाली पुलिस पहुंची उसके बाद एसडीएम एसपी सिंह, सीओ सिटी आरएन सिंह भी मौके पर पहुंच गए। पुलसि व स्थानीय लोगों की सक्रियता से दो की जान बचाई जा सकी। एसडीएम सदर ने नियमानुसार पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने की बात कही है।
मूलरूप से मोहमम्दपुर खाला थाना क्षेत्र के राममंडई गांव निवासी छत गिरने से मरने वाले श्यामू का परिवार मंदिर में रहकर जीवन यापन कर रहा था। श्यामू शहर में पान की दुकान चलाता था। अब एक भाई रामू बचा है जिसके ऊपर परिवार की जिम्मेदारी है। इस हादसे के बाद परिवारीजनों का रो रो कर काफी खराब हाल है।
दूसरा हादसा दरियाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। यहां तहसील सिरौलीगौसपुर के ग्राम कांटी मजरे रोहिलानगर निवासी श्यामलाल (22) पुत्र राअम प्रकाश सोमवार की सुबह अपने दरवाजे पर छप्पर के नीचे चारपाई पर लेटा था। तभी पड़ोस के रहने वाले संतराम की कच्ची की दीवार गिर गई।
दीवार के मलबे के नीचे युवक दब गया। परिवारीजन आनन फानन में युवक को मलबे से निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मथुरानगर लेकर गये, किंतु तब तक उसकी मौत हो गई। मौत की बात सुनकर पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जानकारी पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसडीएम सिरौलीगौसपुर अजय सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को तत्काल प्रधानमंत्री आवास दिया गया है इसके अलावा अन्य मदद नियमानुसार की जाएगी।
जैदपुर कस्बे के मोहल्ला गढ़ी कदीम में लालता निगम कच्ची छत बारिश के चलते रविवार देर रात ढह गई जिससे घर में रखा हजारों का सामान बरबाद हो गया। इसी थाना क्षेत्र में ग्राम पंचायत गोठिया के मनीष कुमार के घर की कच्ची दीवार गिर गई जिसमें इनकी पत्नी सुनीता (32) दब गई। परिवारीजनों ने महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।