फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Government seeks explanation over delay in granting recognition to Adani school

Barabanki News: अडानी स्कूल को मान्यता में देरी पर शासन ने मांगा जवाब

Mon, 26 Oct 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Mon, 26 Oct 2026 02:26 AM IST
विज्ञापन
Government seeks explanation over delay in granting recognition to Adani school
बाराबंकी। राजधानी की सीमा से सटे माती स्थित अडानी जेम्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की मान्यता में मेहरबानी और देरी का बड़ा मामला सामने आया है, जिस पर शासन ने संज्ञान लेते हुए जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक को बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने के तुरंत बाद प्राथमिक स्तर की मान्यता तो स्वीकृत कर दी गई। जब प्रबंधन ने कक्षा छह से आठ तक की मान्यता के लिए आवेदन किया, तो फाइल ठंडे बस्ते में डाल दी गई। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट पोर्टल पर आने के बाद बीएसए स्तर से फाइल आगे बढ़ा दी गई, लेकिन मंडलीय स्तर पर इसे 36 दिनों तक दबाकर रखा गया।
विज्ञापन

मामला एक बड़े औद्योगिक समूह से जुड़ा होने के कारण यह बात जैसे ही शासन तक पहुंची, शिक्षा निदेशक ने बीएसए और एडी बेसिक अयोध्या से स्पष्टीकरण मांग लिया। नोटिस जारी होते ही विभाग में खलबली मच गई। बीएसए ने जहां जिलास्तर पर कोई फाइल लंबित न होने की बात कही। वहीं एडी बेसिक ने अपनी गर्दन बचाने के लिए आनन-फानन में तकनीकी आपत्तियां लगाकर आवेदन निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता रविकांत के अनुसार, आम आदमी के विद्यालय की फाइल होती तो महीनों धूल फांकती रहती, लेकिन इस मामले में शासन ने तुरंत संज्ञान लिया है। इस संबंध में बीएसए नवीन कुमार पाठक ने बताया कि जिला स्तर से समयबद्ध प्रक्रिया के तहत फाइल अग्रसारित कर दी गई थी और यहां कोई मामला लंबित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed