फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Voting will be held in the third phase on November 29

तीसरे चरण में 29 नवंबर को होगा मतदान

Fri, 27 Oct 2017 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन

शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की घोषणा कर दी। इसी के साथ ही जिले में चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। आयोग द्वारा निर्धारित किए गए चुनाव कार्यक्रम के अनुसार जिले में आगामी 29 नवंबर को एक नगर पालिका और 12 नगर पंचायतों के 367 बूथों पर वोट डाले जाएंगे।

विज्ञापन


अध्यक्ष व सभासद को चुनने के लिए निकायों के 168755 पुरुष और 155174 महिलाएं अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगी। चुनावी कार्यक्रम जारी होते ही जिला निर्वाचन अधिकारी अखिलेश तिवारी ने अधिकारियों संग बैठक कर आचार संहिता का सख्ती के साथ पालन कराने जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


निकायों के क्षेत्रों में लगी होर्डिंग्स, बैनर पोस्टरों को उतरवाने के निर्देश जारी किए> इस बार के निकाय चुनाव में नगर पालिका के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को आठ लाख तो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को अधिकतम चार लाख तक ही धनराशि खर्च करनी होगी। इसी प्रकार सभासदों के चुनावी खर्च की सीमा भी निर्धारित कर दी गई है।             
विज्ञापन
विज्ञापन

         
निकाय    वार्ड      केंद्र      बूथ     पुरुष      महिला    कुल वोटर           
न.प.प. नवाबगंज   29      42     145  76688    68877  145565             
जैदपुर     17     19     35    13829   13703   27532                                
देवा       12     05    12      6272   6005    12277                               
बंकी      13     08     23      9766   8837    18603        
सतरिख    11    08    11      5060   4884    9944       
टिकैतनगर 10    06    10      3434    3202   6636        
हैदरगढ़    12    05    22     7724     6762   14486        
दरियाबाद  13   08    19      7476     6731   14207      
सिद्धौर     11   05   11      4972     4719    9691        
फतेहपुर    16  11     36   15632  14553   30185                                                                                                          रामनगर     11  07    12    5451    5172   10623      
 सुबेहा     11   03    12    5385    5262  10647       
बेलहरा     15   06   19    7066    6467    13533       
----------------------------------------------------       
कुल चेयरमैन : 13 वार्ड, 181, मतदान केंद्र 133, बूथ 367, पुरुष 168755, महिला 155174, कुल वोटर 323929       
-----------------------------------------------------       
यह है चुनावी कार्यक्रम       
नामांकन तिथि  : 04 नवंबर से 10 नवंबर तक, समय  : 11.00 से 3.00 बजे तक       
पत्रों की जांच : 11 नवंबर : सुबह 11.00 बजे से कार्य समाप्ति तक       
उम्मीदवारी वापसी : 13 नवंबर : सुबह 11:00 से 3:00 बजे तक       
प्रतीक आवंटन : 14 नवंबर : सुबह 11:00 बजे से कार्य समाप्ति तक                             
मतदान  तिथि : 29 नवंबर : सुबह 7:30 बजे से शाम- 5:00 बजे तक                              
मतगणना  : 01 दिसंबर : सुबह 8:00 से कार्य समाप्ति तक       
      
       
यह है नामांकन पत्र का मूल्य                    
नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद के लिए आरक्षित वर्ग को 250  तो जनरल के लिए 500 रुपए का नामांकन पत्र मिलेगा। वहीं आरक्षित सभासद पद के  लिए सौ रुपये तो जनरल के लिए 200 रुपए का मूल्य निर्धारित होगा। इसी प्रकार  नगर पंचायत के आरक्षित अध्यक्ष पद के लिए 125 रुपये तो जनरल के लिए 250  रुपये नामांकन पत्र का मूूल्य देय होगा। इसी प्रकार नगर पंचायत के ही  आरक्षित सभासद के लिए 50 तो जनरल वर्ग के प्रत्याशी को 100 रुपए का नामांकन  पत्र मिलेगा।                   
                 
आठ लाख होगी अधिकतम खर्च की सीमा                   
आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका अध्यक्ष पद का प्रत्याशी  अधिकतम आठ लाख रुपये तक की ही धनराशि खर्च कर सकेगा। जबकि सभासद पद का  प्रत्याशी 40 हजार की धनराशि खर्च करेगा। इसी प्रकार नगर पंचायत के अध्यक्ष  पद का प्रत्याशी अधिकतम चार लाख तो मेंबर 20 हजार की धनराशि खर्च कर अपना  चुनावी खर्च कर सकेगा।                   
                 
नामांकन के लिए इन प्रपत्रों की होगी जरूरत                   
नामाकंन पत्र भरने के लिए इन प्रपत्रों की आवश्यकता होगी।  जिनमे जाति, चल अचल संपत्ति, अपराध का शपथ, पार्टी के सिंबल पर चुनाव लड़ने  के लिए प्रारूप 7 क और 7 ख, नगर पंचायत का नोडूज, प्रत्याशी का दो व एक  प्रस्ताव का फोटो, उसी नगर पंचायत की रजिस्टर्ड मतदाता सूची और जमानत धनराशि की प्राप्ति रसीद शामिल होगी।                   
       

आचार संहिता का शुरू हुआ पालन      

शुक्रवार की शाम को आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव का बिगुल फूंकतेे ही जिला प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने की हरकत में आ गया। और शहर सहित सभी तहसील क्षेत्रों के उपजिलाधिकारी व सीओ भारी पुलिस बल के साथ क्षेत्र भर में घूम कर  होर्डिंग्स, बैनर व पोस्टरों को हटवाने शुरू करा दिया। और साथ यह भी कड़े दिशा निर्देश जारी किए की अब अगर कोई किसी भी प्रकार की चुनाव प्रचार सामग्री लगी हुई मिली तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।



सदर समेत, फतेहपुर, रामसनेहीघाट, सिरौलीगौसपुर, हैदरगढ़ और रामनगर तहसील क्षेत्रों के एसडीएम व सीओ ने अपने मातहतों के साथ पैदल भ्रमण कर आचार संहिता का पालन कराने में जुट गए। इस दौरान स्वयं डीएम व एसपी समेत कई अन्य अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंच कर इस कार्रवाई को देखा और निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed