{"_id":"6ae73dfb211cb224c409d28a","slug":"barabanki-motorcycle-hits-a-nilgai-blue-bull-and-then-crashes-into-a-pole-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाराबंकी: वनरोज से टकराकर खंभे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, किशोर गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाराबंकी: वनरोज से टकराकर खंभे से भिड़ी बाइक, युवक की मौत, किशोर गंभीर
Sun, 01 Nov 2026 06:56 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 01 Nov 2026 06:56 PM IST
सार
रविवार दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। देवीगंज मार्ग पर वनरोज आ गया। इससे बाइक टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।
विज्ञापन
मृतक असलम।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
रामसनेहीघाट के सुबेहा-देवीगंज मार्ग पर रविवार दोपहर असंद्रा के गनी का पुरवा गांव के पास तेज रफ्तार बाइक अचानक आए वनरोज से टकराकर बिजली के खंभे से जा भिड़ी। हादसे में असलम (22) की मौत हो गई जबकि उसका साथी अरमान (16) गंभीर रूप से घायल है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार असंद्रा के मिर्चिया गांव निवासी कलीम का पुत्र असलम साथी अरमान के साथ रामसनेहीघाट के भरहेमऊ गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रविवार दोपहर दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। देवीगंज मार्ग पर वनरोज आ गया। इससे बाइक टकराकर अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा भिड़ी।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को गंभीर हालत में सीएचसी रामसनेहीघाट पहुंचाया, जहां असलम को मृत घोषित कर दिया गया। अरमान को परिजन निजी चिकित्सक के पास ले गए। उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
असंद्रा एसएचओ अनिल सिंह ने बताया कि हादसे के समय असलम हेलमेट लगाए था या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। सीओ सौरभ श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।