फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   voter list

मृतकों व बाहरी मतदाताओं के नाम देख दावेदार दंग

Sat, 05 Nov 2022 01:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 01:00 AM IST
विज्ञापन
voter list
हैदरगढ़ (बाराबंकी)। नगर पंचायत चुनाव के लिए प्रकाशित मतदाता सूची की खामियां उजागर हो रही हैं। एक वार्ड से बीएलओ द्वारा जोड़ने व हटाने के लिए भेजे गए नाम सूची में नहीं है। वहीं पुनरीक्षण में डोर टू डोर सर्वे में बरती गई लापरवाही के चलते कई बाहरी नामों को नहीं हटाने के आरोप पर दावेदार आपत्ति की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगरीय चुनाव के लिए मतदाता सूची का 31 अक्टूबर को अनंतिम प्रकाशन हो चुका है। हैदरगढ़ नगर पंचायत में 2866 मतदाता बढ़ने से कुल मतदाताओं की संख्या 16156 हो गई। सुबेहा में 666 मतदाता बढ़कर कुल संख्या 11535 पहुंची है। वहीं सिद्धौर में 1103 मतदाता बढ़कर कुल 10774 हो गए हैं। हैदरगढ़ के ब्रम्हनाम में बीएलओ ने बढ़ाने के लिए 126 व हटाने के लिए 25 नाम भेजे थे लेकिन प्रकाशित सूची में नाम जोड़े व हटाए नहीं गए हैं।
विज्ञापन

सुबेहा नगर पंचायत में कई मृतकों तक के नाम सूची से नहीं हटाए गए हैं। वहीं चौधरी अदनान ने बताया कि सूची के क्रमांक 278 पर डीडीसी अनीता सिंह व 277 पर इनके पति रामदेव सिंह का नाम आपत्ति के बाद भी नहीं हटाया गया। दोनों नाम हरचंदपुर ग्राम पंचायत मतदाता सूची में भी दर्ज है। गांवों में निवास करते हुए वहां कई अन्य नाम आपत्ति के बाद भी मतदाता सूची से नहीं हटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता रणवीर सिंह मोनू ने बताया कि हजार से अधिक संख्या में बाहरी नाम पहले से सूची में दर्ज थे। जो नहीं हटे हैं। कस्बा के किला दरवाजा व हवेली वार्ड में कई मतदाता दर्ज हैं। ग्राम पंचायत रेहुरा में एक दर्जन से अधिक नाम हैं वहीं नगर पंचायत कर्मी हैदरगढ़ कस्बा के कस्बा सुबेहा के भी मतदाता बने हैं। एक परिवार के नौकरों के नाम फर्जी तरीके से मतदाता सूची में होने की चर्चा है।

सात नवंबर तक तैयार होगी सुबेहा की सूची
सुबेहा विस्तारित क्षेत्र की मतदाता सूची तैयार करने की तैयारी शुरू हो गई है। तहसीलदार शशि कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रैपिड सर्वे पूरा होने पर ग्रामीण मतदाता सूची बीडीओ से ली गई है। सात नवंबर तक मतदाता सूची तैयार कर आयोग को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed