फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Violence during voting

बवाल के बीच 78 फीसदी मतदान

Tue, 01 Dec 2015 11:10 PM IST
Updated Tue, 01 Dec 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
इसके बावजूद वोटरों का उत्साह कम नहीं हुआ। जिले के चारों ब्लॉक में 78 प्रतिशत मतदान हुआ। वोटरों ने ग्राम प्रधान और सदस्य पद के 3272 दावेदारों का भाग्य मतपेटियों में कैद कर दिया।
विज्ञापन


कुछ जगहों पर बवाल बढ़ने पर पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। सूचना पर डीएम व एसपी मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।

जिले के दरियाबाद, बनीकोडर, पूरेडलई और सिरौलीगौसपुर ब्लॉक में मंगलवार को प्रधान और ग्राम सदस्य पद के लिए वोट डाले गए। प्रधान के 1926 और ग्राम सदस्य के 1346 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ देर शाम तक चला। बनीकोडर ब्लॉक के संसारा गांव में प्रधान पद के दावेदार राजेश यादव और बद्री प्रसाद के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने पहले समझाने का प्रयास किया लेकिन मामला और बिगड़ने लगा तो पुलिस ने बल का प्रयोग करते हुए लोगों को मतदान केंद्र से खदेड़ा।

जानकारी मिलने पर पुलिस बल के साथ डीएम और एसपी मौके पर पहुंचे। सख्ती से माहौल को नियंत्रित किया। इसी ब्लॉक के चंदौली में प्रधान पद प्रत्याशी आकाश केंद्र में मतदाताओं से वोट मांग रहा था।


दूसरे पक्ष ने विरोध किया तो बवाल शुरू हो गया। इस पर पुलिस ने बल का प्रयोग किया। इन सबके बावजूद मतदाताओं में गजब का उत्साह दिखाई दिया जिसके चलते करीब 78 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed