{"_id":"68e2cce000709ce5050d2af8","slug":"villagers-staged-a-protest-by-placing-the-body-on-the-roadside-barabanki-news-c-315-1-brb1001-149104-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव रखकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ग्रामीणों ने सड़क किनारे शव रखकर किया प्रदर्शन
Mon, 06 Oct 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Mon, 06 Oct 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के जैसाना में शव रखकर प्रदर्शन कर रहेग्रामीणों को समझाती पुलिस। संवाद
सतरिख। स्थानीय थाने के जैसाना गांव निवासी युवक प्रवेश कुमार रावत की हत्या कर फेंका गया शव शनिवार को गांव के निकट चकसार जंगल में मिला था। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा तो हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीणों ने परिजन के साथ गंगागंज-भानमऊ मार्ग किनारे शव रखकर प्रदर्शन किया।
जैदपुर विधान सभा क्षेत्र से सपा विधायक गौरव रावत व भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंबरीश रावत भी मौके पर पहुंचे। तहसील नवाबगंज के नायब तहसीलदार आशुतोष उपाध्यक्ष ने परिजनों से बात की और हत्या के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। शाम चार बजे से शुरू हुआ प्रदर्शन करीब दो घंटे तक चला।
किसी तरह परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया। हालांकि, परिजनों ने देर शाम तक कोई तहरीर नहीं दी थी। सतरिख कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोबाइल फोन की कॉल डिटेल के आधार पर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
प्रवेश कुमार रावत पशुपालकों से दूध खरीद कर बेचने का काम करता था। एक अक्तूबर की रात को नौ बजे किसी का फोन आने के बाद वह घर से निकला था। शनिवार की शाम को पांच बजे गांव से करीब दो सौ मीटर दूरी पर चकसार के जंगल में चरवाहों ने एक शव देखा। मृतक के भाई विनोद के अनुसार पेट में धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई। सिर व चेहरे पर तेजाब भी डाला गया।