{"_id":"66e601f8fb61ebe8b7034a28","slug":"villagers-beat-another-jackal-to-death-barabanki-news-c-315-1-brp1006-124460-2024-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: ग्रामीणों ने एक और सियार को पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: ग्रामीणों ने एक और सियार को पीटकर मार डाला
Sun, 15 Sep 2024 03:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Updated Sun, 15 Sep 2024 03:06 AM IST
विज्ञापन
घुंघटेर (बाराबंकी)। सियारों के बढ़ते हमले के बाद ग्रामीणों ने स्वयं भी कमान संभालनी शुरू कर दी है। घुंघटेर थाना क्षेत्र में दंपती समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल करने वाले सियार शुक्रवार देर शाम ग्रामीणों ने घेरकर मार डाला। जिले में बीते 10 दिन में ग्रामीणों में चार सियार मारे जा चुके हैं। वह विभाग ने सियार के शव का पोस्टमार्टम कराया है।
घुंघटेर थाना क्षेत्र के गांवो में कई दिनों से जंगली जानवरों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं। बृहस्पतिवार रात को छिलगवां गांव निवासी आफताब पर हमले के बाद शुक्रवार भोर सियार ने इसी गांव के निवासी शिवकुमार गौतम, उनकी पत्नी व एक मवेशी पर हमला कर जख्मी कर दिया था। शुक्रवार देर शाम को सियार फिर गांव आ धमका। ग्रामीण पहले से ही लाठी डंडों के साथ निगरानी में मुस्तैद थे। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लाठी डंडे व टार्च लेकर पहुंच गई। ग्रामीणों ने उसे पीटकर मार डाला। वन दरोगा प्रशांत कुमार ने मारे गए जानवर के सियार होने की पुष्टि की है। आशंकित इलाकों में वन विभाग की आधा दर्जन टीमें निगरानी में जुटी हैं।