फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Video of animal being dragged goes viral, probe ordered

Barabanki News: पशु को घसीटने का वीडियो वायरल, जांच के आदेश

Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Fri, 27 Feb 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Video of animal being dragged goes viral, probe ordered
टिकैतनगर। पूरेडलई विकासखंड क्षेत्र के चांदामऊ गांव स्थित गोशाला से मृत पशु को ट्रैक्टर से बांधकर कई किलोमीटर तक घसीटने का वाीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि संवाद न्यूज एजेंसी इसकी पुष्टि नहीं करता।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को एक गाय की मौत हो गई थी। कर्मचारियों ने शव का सम्मानजनक ढंग से अंतिम संस्कार कराने के बजाय उसे रस्सी के सहारे ट्रैक्टर में बांधकर घसीटते हुए गांव के बाहर एक गड्ढे में फेंक दिया। इस घटना का वीडियो प्रसारित होने पर गांव के तिलकराम, अरुण, राम बहादुर, बालक यादव व शिवकुमार आदि ने नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि मृत पशुओं के शवों का निस्तारण सम्मानजनक तरीके से करने के बजाएट्रैक्टर से घसीटकर फेंक दिया जाता है। रामसनेही घाट के एसडीएम अनुराग सिंह ने घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। एसडीएम ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। जांच में जो भी कर्मचारी या अधिकारी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed