फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vicious used to steal bike and sell it to Nepal, four arrested

Barabanki News: बाइक चोरी कर नेपाल तक बेचते थे शातिर, चार गिरफ्तार

Mon, 09 Jan 2023 06:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
Vicious used to steal bike and sell it to Nepal, four arrested
बाराबंकी। मोटरसाइकिलें चुराकर शातिर उन्हें मात्र पांच से 10 हजार रुपये में बहराइच व नेपाल में बेच देते थे। फतेहपुर कोतवाली पुलिस ने अंतर जनपदीय गिरोह के सरगना समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की 11 बाइकें बरामद की हैं। इनमें आठ बाइकें जिले की हैं। रविवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी उत्तरी अरविंद मिश्र ने इसका खुलासा किया।
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि फतेहपुर पुलिस ने लालजी यादव निवासी जलूहामऊ थाना मसौली, सूरज यादव निवासी ग्राम अहिरनपुरवा जिला बहराइच, बासुदेव निवासी टेपरा मसही थाना हरदी बहराइच व ओम प्रकाश निवासी कस्बा व थाना बदोसराय को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। इस चोर गिरोह का सरगना लालजी यादव है। गिरोह के सदस्य बैंकों व धार्मिक स्थलों के बाहर व अन्य भीड़भाड़ वाले स्थानों से मास्टर चाभी लगाकर बाइक चोरी कर लेते थे। इन बाइकों की नंबर प्लेट बदल कर फर्जी नंबर डाल देते थे।
विज्ञापन

इसके बाद चोरी की गई बाइकों को बहराइच जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तथा नेपाल में मात्र पांच से 10 हजार रुपये में बेच देते थे। पुलिस ने इनके पास से जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई आठ बाइकें व अन्य जगहों से चोरी की गई तीन मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के सरगना लालजी पर जहां 15 तो ओम प्रकाश पर आठ मुकदमे पहले से हैं। बरामद बाइकों में से आठ बदोसराय, टिकैतनगर, रामनगर व कोठी थाना क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। जबकि तीन के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। फतेहपुर कोतवाल अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि गिरोह के पास से वारदातों में प्रयोग की जा रही बाइक भी बरामद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed