फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Very sensitive polling station will be surrounded by SSB and CRPF

एसएसबी व सीआरपीएफ के घेरे में रहेंगे अति संवेदनशील मतदान केंद्र

Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Mon, 27 Nov 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
Very sensitive polling station will be surrounded by SSB and CRPF
पुलिस लाइन मैदान में चुनाव ड्यूटी में लगे अधिकारी व पुलिस कर्मियों को ब्रीफ करते डीएम व एसपी। - फोटो : अमर उजाला
जिले में होने वाले निकाय चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर एसएसबी व सीआरपीएफ जवानों की तैनाती के साथ ही पुलिस व पीएसी भी मुस्तैद रहेगी। डीएम व एसपी ने सोमवार को पुलिस लाइन में बैठक कर चुनाव में लगे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचरियों को दिशा, निर्देश दिया है। 
विज्ञापन


जिले की 12 नगर पंचायत व एक नगर पालिका परिषद में 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए 133 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें सुबेहा, बेलहरा व सिद्वौर नगर पंचायत को अति संवेदनशील की श्रेणी में रखा गया है।
विज्ञापन


चुनाव के लिए जो पुलिस तैनात की जा रही है उसमें 15 सौ महिला व पुरूष सिपाही, 200 सब इंस्पेक्टर, 30 इंस्पेक्टर, 7 सीओ, 2 एएसपी, 23 एसओ, तीन कंपनी पीएसी, एक कंपनी एसएसबी व दो कंपनी सीआरपीएफ व तीन कंपनी पीएसी की तैनाती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अति संवेदनशील की श्रेणी में सुबेहा, सिद्धौर व बेलहर नगर पंचायत के ज्यादातर बूथों पैरामिलेट्री फोर्स का ही पहरा रहेगा। चुनाव के लिए सुल्तानपुर, अमेठी, फैजाबाद, गोंडा व अंबेडकरनगर जिले की पुलिस फोर्स बुलाई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed