फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vehicles from other states stopped, problem increased due to diversion

Barabanki News: दूसरे राज्यों के वाहन रोके, डायवर्जन से बढ़ी समस्या

Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 12 Feb 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
Vehicles from other states stopped, problem increased due to diversion
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट के नारायण ढाबा के पास डायवर्जन कर रोके जा रहे वाहन।
बाराबंकी। अयोध्या में बढ़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ पर नियंत्रण के लिए लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मंगलवार को 17वें दिन यातायात डायवर्जन से समस्या और बढ़ गई। लखनऊ-अयोध्या हाईवे के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भी गैर प्रांतों के अयोध्या जाने वाले वाहन रोके गए। स्थानीय लोगों के निजी व सवारी वाहनों को भी हाईवे पर चढ़ने नहीं दिया गया। कई जगह पुलिस से स्थानीय लोगों की बहस भी हुई।
विज्ञापन

बुधवार को माघी पूर्णिमा पर महाकुंभ में स्नान करके बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के अयोध्या जाने की संभावना है। वहीं, महाकुंभ के रास्तों पर जाम की समस्या के चलते गैर प्रांतों से आने वाले बहुत से तीर्थ यात्री अब पहले अयोध्या की ओर रुख कर चुके हैं।
विज्ञापन


लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर रामसनेहीघाट में नारायण ढाबा के पास, जहां से अयोध्या जिले की सीमा शुरू होती है, वहां पर अयोध्या के मवई थाने की पुलिस ने नाकाबंदी कर दी। रामसनेहीघाट के दिलोना मोड़ पर आधार कार्ड व अन्य कोई पहचान पत्र दिखाकर यदि कोई आगे बढ़ जाता है तो उसे भी मवई पुलिस आगे नहीं जाने दे रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिसकर्मी से भिड़ा कार चालक
रामसनेहीघाट में एक पुलिसकर्मी ने कार पर डंडे मारकर दूसरी दिशा में जाने के लिए कहा। इसका विरोध करते हुए कार चालक नीचे उतर आया। दोनों के बीच की बहस का वीडियो वायरल हो रहा है, हालांकि अमर उजाला वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

बढ़ गया सवारी वाहनों का किराया
जिला मुख्यालय से सफदरगंज, उधौली, कोटवा सड़क व रामसनेहीघाट जाने वाले सवारी वाहनों का किराया भी बढ़ गया है। सवारी वाहनों को डायवर्ट किए जाने से वह जैदपुर, सिद्धौर व देवीगंज के रास्ते रामसनेहीघाट तक पहुंच रहे हैं। 30 की जगह 50 व 50 की जगह 70 रुपये तक किराया वसूल रहे हैं।

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से उतरते ही बसों को रोका
बाराबंकी। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के दौलतपुर टोलगेट से अयोध्या जा रहीं दो निजी बसों को मंगलवार दाेपहर करीब पौने तीन बजे हैदरगढ़-भिटरिया मार्ग पर पहुंचते ही पुलिस ने रोक दिया। इन बसों में हाथरस जिले के गौरव, महेश, करन, सुनीता, लक्ष्मी व राजरानी सहित 120 तीर्थ यात्री सवार थे। यात्रियों ने बताया कि सोमवार की आधी रात से वे लोग अयोध्या जाने के लिए भटक रहे हैं। अयोध्या के जिस मार्ग पर जाते हैं, लौटा दिया जाता है। वहीं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के नीचे खड़ी हरियाणा की बस में सवार सुनील, श्रीपाल, कुलदीप व बंगाली आदि 65 तीर्थ यात्रियों ने बताया कि वे लोग प्रयागराज से सोमवार की शाम को अयोध्या के लिए निकले थे। सुल्तानपुर जिले में जहां से अयोध्या की दूरी मात्र 30 किमी रह गई थी, वहां से लौटा दिया गया। तब से 400 किमी की यात्रा सड़कों पर कर चुके हैं। अयोध्या की ओर जाने नहीं दिया जा रहा। कुछ देर बाद हैदरगढ़ कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने इन यात्रियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के हलियापुर टोलगेट से होते हुए अयोध्या जाने की सलाह देकर भेज दिया।


बस के इंतजार में परेशान रहे यात्री

डायवर्जन के कारण लोग निजी वाहनोें के बजाय रोडवेज की बसों से सफर करने को विवश हैं, लेकिन बसें घंटों इंतजार के बाद भी नहीं मिल रहीं। अकबरपुर जिला जाने के लिए बुधवार को दोपहर 12 बजे लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर बस के इंतजार में खड़े शिवकुमार ने बताया कि दो घंटे हो गए, लेकिन बस नहीं मिली। सैफुद्दीन ने बताया कि अयोध्या में उनका जरूरी काम है। निजी वाहन पर रोक है इसलिए रोडवेज बस के इंतजार में खड़े हैं। दो बसें गुजरीं, लेकिन उनमेें खड़े होने की भी जगह नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed