फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vehicle passed without tax for five hours

Barabanki News: पांच घंटे तक बिना टैक्स के ही गुजरे वाहन

Thu, 08 Jun 2023 01:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 08 Jun 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
vehicle passed without tax for five hours
सफदरगंज (बाराबंकी)। अयोध्या नेशनल हाईवे पर अहमदपुर में बने टोल प्लाजा पर बुधवार की सुबह साॅफ्टवेयर अचानक फेल हो गया। करीब पांच घंटे बाद साॅफ्टवेयर दुरुस्त हो सका। इस बीच करीब तीन हजार वाहनों को बिना टोल टैक्स अदा किए ही निकालना पड़ा।
विज्ञापन



अहमदपुर टोल प्लाजा पर सुबह करीब छह बजे साॅफ्टवेयर में खराबी आ गई। इसको दुरुस्त करने में प्लाजा के कर्मचारी मशक्कत करते रहे। इस बीच वाहनों को रोक दिया गया। इससे दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और जाम लग गया। काफी देर बाद भी साॅफ्टवेयर दुरुस्त नहीं हुआ तो बिना टोल टैक्स दिए ही वाहनों को निकालना पड़ा। करीब पांच घंटे बाद साॅफ्टवेयर दुुरुस्त होने पर टोल टैक्स अदा कर वाहन गुजरे।
विज्ञापन



टोल प्लाजा मैनेजर जितेंद्र बहादुर ने बताया कि साॅफ्टवेयर की ख़राबी के कारण करीब पांच घंटे तक बिना शुल्क के ही करीब तीन हजार वाहनों को गुजारना पड़ा। अब साॅफ्टवेयर दुरुस्त हो गया है और टोल टैक्स अदा कर वाहन गुजर रहे हैं। वहीं बीती 10 अक्टूबर को भी अहमदपुर टोल प्लाजा पर बिजली गिरने से प्लाजा के सभी कंप्यूटर फेल हो गए थे। इस कारण करीब चार घंटे तक प्लाजा पर आने-जाने वाले वाहन बिना टैक्स के वाहन निकलते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed