{"_id":"61bf602f2c81182397430bec","slug":"vehicle-collided-with-bike-of-two-youths-going-to-work-barabanki-news-lko609691420","type":"story","status":"publish","title_hn":"मजदूरी करने जा रहे दो युवकों की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, दोनों घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मजदूरी करने जा रहे दो युवकों की बाइक में वाहन ने मारी टक्कर, दोनों घायल
विज्ञापन
कोटवासड़क (बाराबंकी)। मजदूरी के लिए घर से निकले बाइक सवार दो युवक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों मजदूरों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। हादसा रविवार सुबह रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर मेडुवा गांव के मोड़ के पास हुआ।
सूरजवापुर निवासी जैसीराम (30) व लालपुर निवासी मया प्रकाश (28) रविवार सुबह मजदूरी करने बाइक से बाराबंकी जा रहे थे। इसी दौरान फैजाबाद की ओर से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों घायल हो गए।