फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vehicle accident

रफ्तार ने ली दो की जान

Wed, 23 Nov 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 23 Nov 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
vehicle accident
जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतकोें के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र में सफेदाबाद के पास खसपरिया मार्ग पर मंगलवार सुबह दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार चांदबाबू (25) पुत्र मोहम्मद अजमल निवासी ग्राम दनियालपुर कोतवाली नगर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं उनके साथी संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


दूसरी बाइक पर सवार एक अज्ञात युवक को भी गंभीर चोट पहुंची है। दोनों घायलों को लखनऊ में भर्ती कराया गया है।  उधर, थाना सतरिख क्षेत्र के करौंदी कला गांव निवासी रामकुमार वर्मा (45) मंगलवार की शाम अपने गांव के बाहर हैदरगढ़ मार्ग पर खड़े थे तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कार आसपास के ढेलों में जा घुसी जिससे वहां अफरातफरी मच गई। हादसे में घायल व्यक्ति को स्थानीय लोगो ने जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद कार सवार लोग भाग निकले है। एसएसआई सर्वेद्रनाथ यादव ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाने के साथ कार सवार लोगोें का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed