फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Vande Bharat Express passed through Barabanki during trial

Barabanki News: ट्रायल के दौरान बाराबंकी से गुजरी वंदे भारत एक्सप्रेस

Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Wed, 05 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Vande Bharat Express passed through Barabanki during trial
बाराबंकी। देश की पहली स्वदेशी सेमी हाईस्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का मंगलवार को गोरखपुर से अयोध्या होते हुए वाया बाराबंकी लखनऊ तक ट्रायल हुआ। सुबह करीब 9.37 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस बाराबंकी जंक्शन पर पहुंची, जहां बिना रुके लखनऊ रवाना हो गई।
विज्ञापन


इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक पीयूष वर्मा ने हरी झंडी दिखाई। वहीं पूर्व सांसद बैजनाथ रावत समेत अन्य तमाम लोग ट्रेन का ट्रायल देखने पहुंचे। लोगों ने वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर साझा किया। ट्रायल के बाद मनीष मेहरोत्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर वंदे भारत ट्रेन का ठहराव बाराबंकी में भी किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन



उधर, पूर्वोत्तर रेलवे की सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने मंगलवार को वंदे भारत एक्सप्रेस के ट्रायल के बाद बाराबंकी स्टेशन का निरीक्षण। यहां उन्होंने अभिलेखों की जांच की और उनके रखरखाव की स्थिति देखी। करीब तीन घंटे तक उन्होंने स्टेशन पर रुककर व्यवस्थाओं का जायजा किया और अधीक्षक को सुधार के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed