{"_id":"6270313bc8ba973d56476af7","slug":"vaccination-barabanki-news-lko6289052159","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 से 17 साल वाले दो लाख बच्चे अभी टीके से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 से 17 साल वाले दो लाख बच्चे अभी टीके से दूर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना से जंग जारी है। 18 प्लस व 15 से 17 वर्ष की आयु वाले अधिकतर किशोरों का टीकाकरण होने के बाद अब स्वास्थ्य विभाग ने बच्चों के टीकाकरण पर जोर देना शुरू कर दिया है। मौजूदा समय में तीन आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण जारी है। इसमें 15 से 17 वर्ष आयु के सभी किशोरों को पहली डोज और 12 से 14 वर्ष वाले 95 हजार बच्चों को दूसरी डोज दी गई है। करीब दो लाख बच्चों का टीके की पहली व दूसरी डोज बाकी है। विभाग 5 से 12 साल के सवा सात लाख बच्चों के टीकाकरण की तैयारियां भी पूरी कर चुका है।
कोरोना से बच्चों को बचाने के लिए टीकाकरण का काम तेजी से किया जा रहा है। 15 से 17 साल के दो लाख 28 हजार किशोर-किशोरियों को कोरोना का टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया था। इसमें दो लाख 35 हजार को पहला टीका लग चुका है। सोमवार को करीब एक लाख 83 हजार किशोर-किशोरियों को दूसरी डोज दी जा चुकी थी।
इसी प्रकार 12 से 14 साल के एक लाख 38 हजार बच्चों को कोरोना का टीका लगना था। इसमें 95 हजार को पहली डोज व करीब पांच हजार को दूसरी डोज दी जा चुकी है। अब विभाग 12 से 14 साल के सवा सात लाख बच्चों के टीकाकरण पर जोर देने के साथ ही 5 से 12 साल के उम्र के बच्चों का टीकाकरण कराने की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
रोजाना इसे लेकर निदेशालय से तैयारियों की अपडेट मांगी जा रही है। अधिकारियों के अनुसार, अभी 5 से 12 साल के उम्र के बच्चों की वैक्सीन नहीं मिली है। इसका इंतजार किया जा रहा है। शासन रोजाना एक-एक सूचना उपलब्ध करा रहा है और जिले की अपडेट भी ले रहा है।
कोरोना संक्रमण को लेकर विभाग हर स्तर पर तैयार है। हम जांच भी कर रहे हैं और टीकाकरण को भी प्राथमिकता दे रहे हैं। बच्चों के टीकाकरण को लेकर सभी एसीएमओ, डिप्टी सीएमओ, सीएचसी व पीएचसी प्रभारियों के साथ अक्सर बैठकें की जा रही हैं।
-डॉ. रामजी वर्मा, सीएमओ