फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

विशेष टीकाकरण अभियान आज, 75 हजार को लगाए जाएंगे टीके

Mon, 25 Oct 2021 01:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। कोरोना का टीका लगाए जाने को लेकर सोमवार को एक बार फिर विशेष अभियान चलाया जाएगा। शासन के आदेश पर इसको लेकर विभाग ने लगभग सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। विभाग का कहना है कि शासन ने जो लक्ष्य दिया है, प्रयास होगा कि उस लक्ष्य को हर हाल में हासिल किया जाए।
विज्ञापन

शासन ने एक बार फिर कोरोना टीकाकरण को लेकर विशेष अभियान चलाए जाने का आदेश दिया है। इसके तहत 75 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन से मिले आदेश के बाद विभाग ने लक्ष्य को हासिल करने के लिए इस बार 224 बूथ बनाए हैं। जिनके माध्यम से लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है।
विज्ञापन

बूथों पर जिन स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है उन्हें सख्त निर्देश जारी कर दिए गए हैं। कहा गया है कि बूथ पर आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए। विभाग ने विशेष टीकाकरण अभियान को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी होने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग का कहना है कि इस बाबत सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ ही नामित किए गए नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बाबत सीएमओ डॉ. रामजी वर्मा ने बताया कि शासन के आदेश पर एक बार फिर सोमवार को जिले में विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।
इस बार 75 हजार लोगों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य दिया है। इसके लिए जिले भर में 224 केंद्र बनाए गए हैं। इस संबंध में सभी सीएचसी अधीक्षकों के साथ ही नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। टीकाकरण को लेकर सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

22 लाख में 19 लाख को लग चुका है टीका
जिले में करीब 22 लाख लोगों को कोरोना का टीका लगाया जाना है। इनमें से अब तक 19 लाख 26 हजार लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है। इनमें से एक लाख 53 हजार को पहली खुराक तथा 3 लाख 88 हजार को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। करीब 3 लाख लोग अभी ऐसे हैं जिनका टीकाकरण होना बाकी है। इसी को देखते हुए शासन के आदेश पर समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed