{"_id":"60c262188ebc3e1f59430f34","slug":"vaccination-barabanki-news-lko5818830117","type":"story","status":"publish","title_hn":"7474 ने लगवाई वैक्सीन, 9 मिले पॉजिटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
7474 ने लगवाई वैक्सीन, 9 मिले पॉजिटिव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराबंकी। कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत वृहस्पतिवार को जिले में 7474 लोगों ने कोरोना की वैक्सीन लगवाई। जबकि देरशाम आई जांच रिपोर्ट के अनुसार जिले में नौ और कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने बताया कि जिले में चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत 18 प्लस वालों के लिए 26 और 45 प्लस वालों के लिए 75 बूथ जिले भर में बनाए गए हैं। जिसके तहत वृहस्पतिवार को जिले भर के बूथों पर पहुंचे 7474 लोगों को कोरोना का टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि निगरानी समितियों और राजस्व, पंचायती राज तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों की मेहनत का ही नतीजा है कि लोग टीकाकरण के लिए आगे आने लगे हैं।
लोगों में जागरुकता आई है। यही कारण है कि बूथों पर अब टीका लगवाने के लिए लोगों की लाइन लग रही हैं। लोगों से अपील की जाती है कि जितने भी लोग पात्र हैं वह कोरोना का टीका अवश्य लगवाएं। क्योंकि कोरोना से बचाव का सबसे सुरक्षित माध्यम यही है। वहीं देरशाम आई जांच रिपोर्ट में जिले में नौ और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद सभी को होम आइसोलेशन में रखा गया है चिकित्सकों की टीम को इन पर नजर रखने के आदेश दिए गए हैं। कोरोना मरीजों के मिलने की संख्या तेजी से कम हो रही है।
निर्धारित तिथि पर लगवाएं टीका
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि टीकाकरण के लिए जिन लोगों ने पंजीकरण करा रखा है उनसे अपील की जाती है कि वह निर्धारित तिथि पर जो बूथ मिला है वहां पर पहुंच टीका अवश्य लगवाएं। कहा कि ऐसा देखने में आ रहा है कि लोग निर्धारित अवधि पर न पहुंच कर उसके बाद में टीकाकरण के लिए पहुंच रहे हैं।
इससे टीकाकरण कर्मियों के साथ ही उन्हें भी असुविधा होती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए पंजीकरण के दौरान जो तिथि और बूथ मिला हैं उसी तिथि में वहां पर जाकर टीका लगवाएं अन्यथा आपका पंजीकरण स्वत: निरस्त हो जाएगा। इसके बाद टीकाकरण के लिए आपको दोबारा नए सिरे से पंजीकरण कराना पड़ सकता है।