फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   vaccination

सीएमओ, एसीएमओ समेत 3386 को लगा कोरोना का टीका

Fri, 26 Feb 2021 12:49 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
vaccination
बाराबंकी। सीएमओ, एसीएमओ समेत 3386 को बृहस्पतिवार को कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय के कर्मचारियों, जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल के कर्मियों को कोरोना का दूसरा टीका लगाया गया। इसके लिए जिले के 20 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाया गया। इस दौरान 76 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई।
विज्ञापन

कोरोना के खात्मे को लेकर चलाए जा रहे टीकाकरण अभियान के तहत बृहस्पतिवार को भी अभियान चलाया गया। इसके लिए जिले के 20 अस्पतालों को टीकाकरण केंद्र बनाते हुए 3937 को दूसरा टीका लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। इनमें से 3386 को टीका लगाया गया। जिसमें 3310 को दूसरा टीका तथा 76 लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. बीकेएस चौहान ने एसीएमओ डॉ. केएनएम त्रिपाठी के साथ जिला अस्पताल पहुंच कोरोना का दूसरा टीका लगवाया। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एसके सिंह और एसीएमओ डॉ. राजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे। इसके अलावा सीएमओ कार्यालय, जिला महिला अस्पताल, जिला अस्पताल आदि के कर्मचारियों ने केंद्रों पर पहुंच टीके की दूसरी डोज ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएचसी बड़ागांव में तैनात चिकित्सक डॉ. विजय कुमार को एएनएम सीमा देवी ने कोरोना का पहला टीका लगाया। यहां पर तैनात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी कोरोना का टीका लगाया गया। इसके अलावा फतेहपुर, सिरौलीगौसपुर आदि अस्पतालों में तैनात कर्मचारियों को कोरोना का टीका लगाया गया।
इस दौरान सीएमओ ने सभी लोगों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना का टीका उन सभी लोगों को जरुर लगवाना चाहिए जिनका नाम लिस्ट में है क्योंकि यह पूरी तरह से स्वदेशी वैक्सीन है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है। इस दौरान नामित नोडल अधिकारियों केंद्रों पर पहुंच टीकाकरण का हाल देखा और आवश्यक निर्देश भी दिए।
इन अस्पतालों को बनाया गया केंद्र
जिला अस्पताल, जिला महिला अस्पताल, सफेदाबाद स्थित हिंद अस्पताल, गदिया स्थित मेयो अस्पताल, सीएचसी रामसनेहीघाट, सतरिख, हैदरगढ़, त्रिवेदीगंज, सिद्धौर, जाटा बरौली, बड़ागांव, दरियाबाद, सिरौलीगौसपुर, देवा, निंदूरा, रामनगर, सूरतगंज और फतेहपुर को टीकाकरण केंद्र बनाया गया।

टीकाकरण का यह अभियान शुक्रवार को भी चलेगा। जिसमें करीब 3500 लोगों को कोरोना का दूसरा टीका लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए नामित नोडल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं।
-डॉ. बीकेएस चौहान, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed