फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   UTA officials met BSA over delay in selection pay scale

Barabanki News: चयन वेतनमान में देरी पर बीएसए से मिले यूटा पदाधिकारी

Thu, 04 Dec 2025 02:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Updated Thu, 04 Dec 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
UTA officials met BSA over delay in selection pay scale
बेसिक ​शिक्षा कार्यालय में चयन वेतनमान के संबध में ज्ञापन देते ​शिक्षक संगठन केपदा​धिकारी
बाराबंकी। परिषदीय शिक्षकों को दस वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर मिलने वाले चयन वेतनमान में हो रही देरी को लेकर यूटा जिलाध्यक्ष आशुतोष कुमार के नेतृत्व में शिक्षकों ने बीएसए नवीन कुमार पाठक से मिलकर मांग पत्र सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने आरोप लगाया कि ज्यादातर ब्लॉकों में चयन वेतनमान से संबंधित ऑनलाइन प्रकरण बीएसए कार्यालय को फॉरवर्ड ही नहीं किए जा रहे हैं। हैदरगढ़, बंकी और फतेहपुर को छोड़ कई ब्लॉकों में अर्हता सूची तक सही तरीके से प्रदर्शित नहीं हो पा रही है, जिससे पात्र शिक्षकों को लाभ मिलने में बाधा आ रही है।
विज्ञापन

संगठन ने कहा कि शासन की मंशा ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिए पारदर्शिता बढ़ाने की है, लेकिन ब्लॉक स्तर पर लापरवाही और टालमटोल के कारण शिक्षक परेशान हैं। बीएसए ने शिक्षकों को समस्या के समाधान का भरोसा दिलाया। मांग पत्र देने वालों में सतेंद्र भास्कर, पूर्णेश प्रताप सिंह, हरेराम पटेल, सुरेंद्र जायसवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, श्रुति बैसवार, साकिब किदवई, चंद्र प्रकाश सिंह आदि शिक्षक शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed